
बीकानेर. यात्रीभार को देखते हुए रेलवे अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच बढ़ा रहा है। प्रतीक्षा सूची को देखते हुए पांच ट्रेनों में कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र मीणा ने बताया कि दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस में 16-१७ को दिल्ली से एक थर्ड एसी कोच और दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस में 18 दिसंबर को बीकानेर से एक थर्ड एसी एवं एक द्वितीय शयनयान कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।
बठिण्डा-सूरतगढ़ एवं श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेल मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण कार्य चलेगा। इसके लिए आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण सूरतगढ़-बठिण्डा सवारी ट्रेन, फिरोजपुर-छावनी-हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के बीच आंशिक रद्द रहेगी। बठिण्डा-लालगढ़ सवारी ट्रेन 17 से 24 दिसंबर तक बठिण्डा से एक घंटे देरी से रवाना होगी। हनुमानगढ़-सादुलपुर स्पेशल ट्रेन 17 से 24 दिसंबर को हनुमानगढ़ से एक घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी। इसके अलावा लालगढ़-अबोहर सवारी ट्रेन 17 दिसंबर को सूरतगढ़ स्टेशन पर एक घंटे एवं 24 को सूरतगढ़ स्टेशन पर 30 मिनट अतिरिक्त ठहरेगी।