बीकानेर

हटाओ भाई। सामान बाइंड अप करो, हाइवे की जमीन पर बैठे हो…

अस्थायी अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, संभागीय आयुक्त ने दिए हाईवे के आस-पास हो रखे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश
2 min read
Jan 11, 2023
हटाओ भाई। सामान बाइंड अप करो, हाइवे की जमीन पर बैठे हो...
हटाओ भाई। सामान बाइंड अप करो, हाइवे की जमीन पर बैठे हो...

श्रीडूंगरगढ़. हटाओ भाई। सामान बाइंड अप करो..हाईवे की जमीन पर बैठे हो...। किसका इंतजार कर रहे हो। जल्दी जगह खाली करो,नहीं तो नुकसान हो जाएगा। यह कहना था मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का। संभागीय आयुक्त ने प्रशासनिक अमले व एनएचएआइ कार्मिकों के साथ घूमचक्कर से थाने तक पैदल चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सर्विस रोड के पास चिन्हित किए गए अतिक्रमण को देखा और शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त के सख्त निर्देश के चलते सर्विस रोड के पास लगे अस्थायी ठेले वाले और दुकानदार तुरंत अपने ठेलों को ले जाते और दुकानदार अपने सामान को अंदर डालते हुए नजर आए।

दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग-11 सर्विस रोड पर एवं इसके पास हो रखे अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के लिए संभागीय आयुक्त नीरज के पवन गंभीर नजर आ रहे है। इसके लिए हाल ही में एनएचएआइ की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य से दोनों तरफ सौ-सौ फीट पर हो रखे अतिक्रमण को चिन्हित कर लाल निशान लगाए गए थे। इसके बाद मंगलवार को पहुंचे संभागीय आयुक्त ने चिन्हित अतिक्रमण को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या सरोज चौधरी, तहसीलदार राजवीर सिंह सहित पुलिस जाब्ता साथ रहा।

जेसीबी से हटाए कब्जे
संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन के निर्देश पर अस्थायी अतिक्रमण पर पीला पंजा चला। पुलिस टीम, नगरपालिका, प्रशासन व एनएचएआइ कार्मिकों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से सर्विस रोड के पास दुकानों-होटलों आदि के आगे हो रखे अतिक्रमण चौकियों आदि को तोड़ा गया। जानकारी के अनुसार आगामी तीन दिनों तक अस्थाथी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

बसों का ठहराव बंद करने की कवायद
जानकारी के अनुसार घूमचक्कर के पास बसों के ठहराव के कारण भी यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। यहां बसों का ठहराव बंद करने की कवायद एक बार फिर से शुरू हुई है। प्रशासन की ओर से बसों का ठहराव झंवर बस स्टैंड के पास करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए संभागीय आयुक्त ने उपखंड अधिकारी के साथ झंवर बस स्टैंड पहुंचकर स्थान को भी देखा। इस दौरान कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा, विमल भाटी, डॉ. विवेक माचरा भी मौजूद रहे।

छीन न जाए रोजगार
जानकारी के अनुसार घूमचक्कर पर सर्विस रोड के आस-पास बड़ी संख्या में अस्थायी ठेले लगे हैं और ये ठेले वाले यहां रुकने वाली बसों के यात्रियों को बिस्किट, टॉफी, पकोड़े आदि बेचकर जीवन यापन करते है। हालांकि, इनसे यातायात बाधित होता है, लेकिन इस बात को भी नजरअंदाज नही किया जा सकता कि यहां अतिक्रमण हटने से एकबारगी इन ठेलों वालों का रोजगार भी छीन जाएगा। इस बारे में प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ सोचना होगा।

इनका कहना है
संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चिन्हित पक्के अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए जाएंगे। साथ ही झंवर बस स्टैण्ड के पास ही स्ट्रीट वेंडर जॉन बनाए जाने भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए नगरपालिका प्रशासन के साथ चर्चा की जाएगी।

डॉ. दिव्या सरोज चौधरी, उपखंड अधिकारी।

Updated on:
11 Jan 2023 01:31 am
Published on:
11 Jan 2023 01:31 am
Also Read
View All
CM Bhajanlal : राजस्थान सिविल संहिता-2026 जल्द लाने जा रही राज्य सरकार, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल ने की घोषणा

Bikaner E-Bus Service: स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में ई बसों का संचालन हुआ शुरू, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

सीएम भजनलाल ने बीकानेर में फहराया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण में योगदान की अपील, जानें भाषण की बड़ी बातें

राजस्थान में कब होंगे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले? मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा अपडेट; 50 हजार टीचरों की भर्ती भी जल्द

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 1 लाख 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेते दो रेल अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, 48 करोड़ के टेंडर बिल से जुड़ा है मामला