बीकानेर

बिजली छीजत का फीडर मीटर रखेगा हिसाब, ऑनलाइन रहेगा पूरा लेखा-जोखा

बीकानेर. किस गांव में कितनी बिजली खर्च हो रही है। कितनी चोरी व अन्य कारणों से छीजत में जा रही है।
less than 1 minute read
Apr 15, 2019
jdvvnl bikaner news
बिजली छीजत का फीडर मीटर रखेगा हिसाब, ऑनलाइन रहेगा पूरा लेखा-जोखा

बीकानेर. किस गांव में कितनी बिजली खर्च हो रही है। कितनी चोरी व अन्य कारणों से छीजत में जा रही है। इसका हिसाब अब एक क्लिक पर मिल जाएगा। इसके लिए जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने कवायद शुरू कर दी है। जिलावृत्त के ग्रामीण क्षेत्रों के ११ केवी के बिजली आपूर्ति फीडरों पर अब मीटर लगाए जा रहे हैं। इसी माह के अंत तक सभी फीडरों पर मीटर लग जाएंगे, मई माह में मीटर सुचारु हो जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक फीडर से खर्च होने वाली बिजली का पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन रहेगा। इसके लिए वर्तमान में फीडरवार डाटा संकलित कर, क्षेत्रों को सूचिबद्ध किया जा रहा है। मीटर लगाने का काम भी शुरू हो गया है।

चल रहा है काम
जिलेभर में ११ किलोवाट के विद्युत सप्लाई फीडरों पर मीटर लगाए जाने प्रस्तावित हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इसको लेकर काम शुरू हो गया है। मीटर मई माह में चालू हो जाएंगे। इसके बाद बिजली खर्च का पूरा हिसाब रहेगा। छीजत का पता चलेगा, खासकर चोरी पर अंकुश लगेगा। डाटा संकलन किया जा रहा है।
कृष्णलाल घुघरवाल, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण।

बिजली चोरी का हो सकेगा आकलन
जिलावृत्त में ११ केवी के १४५० फीडर हैं, इनसे बिजली की आपूर्ति की जाती है। प्रत्येक फीडर पर एक-एक मीटर लगाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए काम शुरू हो गया है। मीटर लगने के बाद बिजली खर्च का पूरा हिसाब अपडेट रहेगा। जिन क्षेत्रों में बिजली की छीजत अधिक जाएगी, उससे बिजली चोरी का आंकलन भी हो जाएगा। मोटे तौर पर बिजली चोरी पर अंकुश लगाए जाने की दिशा में पहल करते हुए जोधपुर विद्युत वितरण निगम फीडरों पर मीटर लगाए जा रहे हैं।

Published on:
15 Apr 2019 10:13 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली