बीकानेर

यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

खाजूवाला(बीकानेर). खाजूवाला क्षेत्र के किसानों ने यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान होकर उपखंड कार्यालय का घेराव किया। यूरिया खाद की मांग को लेकर तहसीलदार सुरजभान बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
khajuwala news
यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

खाजूवाला(बीकानेर). खाजूवाला क्षेत्र के किसानों ने यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान होकर उपखंड कार्यालय का घेराव किया। यूरिया खाद की मांग को लेकर तहसीलदार सुरजभान बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा। खाजूवाला क्षेत्र के किसान यूरिया खाद को लेकर पिछले सप्ताह भर से परेशान हो रहे हैं। आखिर किसानों ने परेशान होकर उपखंड कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने ज्ञापन के माध्य्म से क्षेत्र में हो रही खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग की। साथ ही किसानो ने कहा की नहरों में पानी आ चूका है वही कई किसानो की बारी निकल रही है।

अब भी अगर खाद नहीं मिलती है तो किसानो को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं,चना, सरसों की फसलों को खाद की अतिआवश्यकता है फसलों को इस वक्त खाद की पूर्ति न होने पर फसलें खराब हो रही है किसान खेत में कार्य करें या यूरिया खाद के लिए इधर-उधर भटके। किसानों की परेशानी को देखकर तहसीलदार सुरजभान बिश्नोई ने आश्वासन दिया की किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और क्षेत्र में खाद की हो रही कालाबाजारी को भी प्रशासन रोकने का प्रयास करेगा।

Published on:
13 Dec 2018 01:29 pm
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली