बीकानेर

सीमा पार से आए टिड्डी दल ने किसानों की फिर उड़ाई नींद

bikaner news- राववाला व छिला कश्मीर क्षेत्र में फैलाव  
less than 1 minute read
Sep 13, 2019
Locust attack in bikaner
सीमा पार से आए टिड्डी दल ने किसानों की फिर उड़ाई नींद

राववाला. राववाला क्षेत्र में गुरुवार शाम को सीमा क्षेत्र पार पाकिस्तान की ओर से आए टिड्डी दल ने किसानों की नींद उड़ा दी है। टिड्डी नियंत्रण दल भी अब किसानों का फोन भी नहीं उठा रहे है। गुरुवार को राववाला क्षेत्र के चक 7, 8 आरपीएम 1, 2 एडीएम, 24 डीओबीब, छिला कश्मीर, 1 सीएम, 9 सीडीवाई, बरसलपुर ब्रांच की 120 आरडी सहित क्षेत्र में टिड्डियों ने कई किलोमीटर क्षेत्र में खेतों में फसल को नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों को फसल खराबे की चिंता सताने लगी।

किसान परिवार थाली व पीपे बजाकर टिड्डियों को उड़ाने की कोशिश कर रहे है। रामेश्वरलाल कासनिया व साहबराम सियाग ने बताया कि गुरुवार शाम 7.30 बजे टिड्डियों ने छिला कश्मीर के पास से उतर दिशा में पड़ाव डाला है जो कई खेतों में फैला हुआ है। इसकी चपेट में ग्वार की फसल आ गई है। सुबह पता चलेगा कितना नुकसान होता है। जबकि टिडडी रोकथाम के अधिकारियों ने फोन बंद कर लिया। किसानों ने कई बार सम्पर्क करने की कोशिश की है।

Published on:
13 Sept 2019 06:52 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली