बीकानेर

प्रधानमंत्री ने प्रदेश में सीटों की जीत को लेकर राठौड़ से लिया फीडबैक

बीकानेर . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को दूर से इशारा कर अपने पास बुलाया।
less than 1 minute read
May 04, 2019
loksabha election 2019
प्रधानमंत्री ने प्रदेश में सीटों की जीत को लेकर राठौड़ से लिया फीडबैक

बीकानेर . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को दूर से इशारा कर अपने पास बुलाया। राठौड़ को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बगल वाली कुर्सी पर बिठाकर उनसे प्रदेश की राजनीतिक स्थिति का फीडबैक लिया। करीब पांच-सात मिनट की बातचीत में राठौड़ ने बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के भाजपा प्रत्याशियों की जानकारी दी।

जोशी, सिद्धि और विश्वनाथ मंच पर

पीएम मोदी की सभा के मंच पर अविनाश राय खन्ना, राजस्थान प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, बाड़मेर प्रत्याशी कैलाश मेघवाल, नारायण पंचारिया, सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनिया के साथ ही बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के विधायक और विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रत्याशी मौजूद रहे। आगे की पंक्ति में विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, विधायक सिद्धि कुमारी, अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी और विधायक सुमित गोदारा को स्थान मिला। पीछे की पंक्ति में डॉ. गोपाल जोशी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत मौजूद रहे। साथ ही जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने आभार जताया,
राजेन्द्र राठौड़ ने मंच संचालन किया। महापौर नारायण चौपड़ा, विजेन्द्र पूनिया, सहीराम दुसाद भी मौजूद रहे।

केसरिया साफा बांधे

सार्दुल क्लब मैदान में जनसभा के दौरान केसरिया साफा बांधे पुरुष और महिलाएं पहुंचे। हाथों में मोदी का कट आउट और भाजपा के झंडे लिए लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। एक युवक के सिर पर लगा मोदी का मुखौटा आकर्षण का केन्द्र रहा।

Updated on:
04 May 2019 10:17 am
Published on:
04 May 2019 10:17 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली