बीकानेर

रुपयों के लेनदेन को लेकर टॉवर पर चढ़ा युवक

मांग पर कार्रवाई के आश्वासन पर छह घण्टे बाद उतरा
less than 1 minute read
Oct 29, 2022
रुपयों के लेनदेन को लेकर टॉवर पर चढ़ा युवक
रुपयों के लेनदेन को लेकर टॉवर पर चढ़ा युवक

श्रीडूंगरगढ़. तहसील क्षेत्र के धर्मास गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढऩे की सूचना मिलने पर आसपास के गांवों के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई।


जानकारी के अनुसार रुपयों के लेनदेन के विवाद के चलते शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे धर्मास निवासी युवक श्रवणराम पुत्र बद्रीलाल मेघवाल मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार, थानाधिकारी अशोक विश्नोई व नायब तहसीलदार रतनलाल मौके पर पहुंचे और टॉवर पर चढ़े युवक से उतरने के लिए समझाइश की, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर युवक की मांगों को सुना] लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा और दोपहर करीब तीन बजे तक टॉवर से नीचे नहीं उतरा। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए।

आखिरकार पुलिस प्रशासन और समाज के गणमान्य लोगों की ओर से युवक की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देने पर छह घण्टे बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा। युवक के टॉवर से नीचे उतरने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि युवक श्रवणराम का गांव के एक निजी स्कूल संचालक के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। इससे पूर्व अप्रेल माह में युवक ने थाने में एफआइआर भी दर्ज करवाई थी। इस पर एफआर लग गई है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार शर्मा, राजेन्द्र नोसरिया व दलित नेता राजेन्द्र बापेऊ व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Published on:
29 Oct 2022 12:46 am
Also Read
View All
CM Bhajanlal : राजस्थान सिविल संहिता-2026 जल्द लाने जा रही राज्य सरकार, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल ने की घोषणा

Bikaner E-Bus Service: स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में ई बसों का संचालन हुआ शुरू, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

सीएम भजनलाल ने बीकानेर में फहराया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण में योगदान की अपील, जानें भाषण की बड़ी बातें

राजस्थान में कब होंगे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले? मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा अपडेट; 50 हजार टीचरों की भर्ती भी जल्द

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 1 लाख 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेते दो रेल अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, 48 करोड़ के टेंडर बिल से जुड़ा है मामला