बीकानेर

राजस्थानी कहानी पर संगोष्ठी- शिल्प, प्रयोग-प्रभाव पर हुई चर्चा

सूचना की उम्र कम, पर साहित्य की उम्र लंबी  
less than 1 minute read
mgsu news
राजस्थानी कहानी पर संगोष्ठी- शिल्प, प्रयोग-प्रभाव पर हुई चर्चा

बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय और साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से 'राजस्थानी कहानी : परंपरा की दृष्टि और आधुनिकता की पहचानÓ विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी में दूसरे दिन मंगलवार को राजस्थानी कहानी के शिल्प, प्रयोग-प्रभाव पर चर्चा की गई।डॉ. नमामि शंकर आचार्य के संयोजन में हुई गोष्ठी में डॉ. नीरज दइया व कृष्ण कुमार आशु ने इक्कीसवीं सदी की राजस्थानी कहानियों पर प्रकाश डाला। ओमप्रकाश भाटिया ने कहा कि सूचना की उम्र कम होती है, जबकि साहित्य की उम्र लंबी होती है।

चौथे सत्र में डॉ. गौरीशंकर प्रजापत के संयोजन व मारवाड़ रत्न देवकिशन राजपुरोहित की अध्यक्षता में कमल रंगा ने राजस्थानी कहानी में युगबोध की बात कही। बुलाकी शर्मा ने कहानी विधा की संभावनाओं और रामकुमार घोटड़ ने लघुकथा परंपरा पर पत्रों के माध्यम से विचार साझा किए। देवकिशन राजपुरोहित की री टाळवी कहानियों पर डॉ. नीरज दइया की ओर से संपादित पुस्तक का भी लोकार्पण हुआ।

भाषा में परंपरा का बड़ा योगदान
राजस्थानी विभाग की प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने समापन सत्र में कहा कि उत्तरआधुनिकता को प्रतिबिंबित करता स्त्री विमर्श आधारित साहित्य आज वक्त की जरूरत बन गया है। मुख्य अतिथि मालचंद तिवाड़ी ने कहा कि भाषा में परंपरा का बड़ा योगदान है, कहानी मनुष्य जीवन की प्रतिलिपि है। अजमेर के साहित्यकार लक्ष्मीकांत व्यास ने कहा कि बदलते परिवेश में कहानी विधा में भी बदलाव होना चाहिए। वही कहानी लिखी जानी चाहिए, जो समाज चाहता है। समापन समारोह में डॉ. नमामि शंकर आचार्य की ओर से मूल लेखक डॉ. राजशेखर पुरोहित की अनूदित पुस्तक भारत रो अकीकरण का अतिथियों ने लोकार्पण किया।

Published on:
26 Feb 2019 08:55 pm
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली