बीकानेर

एमजीएसयू की स्नातक स्तर की परीक्षाएं आज से

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर की नियमित, पूर्व एवं स्वयंपाठी छात्रों की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। यह परीक्षाएं संभाग के चारों जिलों में 156 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी जिसमें लगभग 2.85 लाख विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Mar 2020, 5:45 PM IST
एमजीएसयू की स्नातक स्तर की परीक्षाएं आज से
mgsu bikaner

बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर की नियमित, पूर्व एवं स्वयंपाठी छात्रों की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। यह परीक्षाएं संभाग के चारों जिलों में 156 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी जिसमें लगभग 2.85 लाख विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

ज्ञातव्य है कि स्नातक स्तर प्रथम एवं द्वितीय स्वयंपाठी छात्रों की परीक्षाएं 20 फ रवरी से 5 मार्च तक आयोजित करवाई गई थी। परीक्षा नियत्रंक डॉ. जेएस खीचड़ ने बताया कि स्नातक स्तर की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है।

खीचड़ ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण राज्य सरकार की ओर से स्कूल व कॉलेजों में अध्यापन कार्य स्थगित कर दिया गया है तथा परीक्षा आयोजन को यथावत रखा गया है। खीचड़ ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि परीक्षाएं स्थगित होगी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि एमजीएसयू की परीक्षाएं घोषित समयासारिणी के अनुसार ही आयोजित होगी।

परीक्षा आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए है एवं औचक निरीक्षण के लिए उडनदस्ता दलों का गठन कर दिया गया है। परीक्षा केन्द्र पर अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र एवं संलिप्त परीक्षार्थियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Published on: