बीकानेर

चांद दिखा, मुस्लिम समाज का रमजान माह आज से

बीकानेर. तप और त्याग का मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमजान मंगलवार से शुरू होगा।
less than 1 minute read
May 07, 2019
Moon show, Ramadan month of Muslim society from today
चांद दिखा, मुस्लिम समाज का रमजान माह आज से

बीकानेर. तप और त्याग का मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमजान मंगलवार से शुरू होगा। सोमवार शाम को चांद दिखने के बाद मुस्लिम मोहल्लों में खुशी व उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने सोमवार शाम को ही सहरी के लिए दही, दूध, नींबू, शर्बत आदि की खरीदारी की। पहला रोजा मंगलवार को है।

सोमवार रात से ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई, इसमें कुरान का पाठ शुरू हुआ। अशफाक कादरी के अनुसार मंगलवार को पहले रोजे के साथ पहला अशरा रहमत भी शुरू हो जाएगा, जो दस दिन चलेगा।रमजान में भोर होने से पहले नियत समय पर खाना-पीना बन्द हो जाता है। रोजेदार दिनभर निराहार रहकर इबादत करेंगे और शाम को सूर्यास्त के बाद नियत समय पर रोजा खोलेंगे। रात्रि में ईशा की नमाज में तरावीह में कुरान पाठ में शामिल होंगे। रमजान के महीने में जरूरतमंदों को जकात (दान-पुण्य) का खास महत्त्व है।

सहज जीवन जीना ही प्रसन्नता

बीकानेर. जैन पब्लिक स्कूल मैदान में सोमवार को आचार्य रामलाल महाराज के प्रवचन हुए। उन्होंने कहा कि स्वयं की प्रशंसा सुनना लोगों को बहुत पसंद है। असल में सहज जीवन जीना ही प्रसन्नता है। इससे पूर्व मुनि संजय महाराज, राजेश महाराज ने वैराग्य जीवन पर प्रकाश डाला। विजयचन्द डागा ने बताया कि मंगलवार को अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव मनाया जाएगा।

Published on:
07 May 2019 10:32 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली