बीकानेर

23 हजार से अधिक महिलाओं को कराई फ्री यात्रा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज ने महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराई। रोडवेज प्रबंधन को अतिरिक्त बसें भी लगानी पड़ीं।
less than 1 minute read
Feature image

- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज ने कराई निशुल्क यात्रा
बीकानेर.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज ने महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराई। रोडवेज प्रबंधन को अतिरिक्त बसें भी लगानी पड़ीं। बीकानेर आगार के मुख्य प्रबंधक इन्द्रा गोदारा ने बताया कि महिला दिवस पर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराई गई। आठ मार्च को जिलेभर से करीब 23 हजार 167 महिलाओं ने नि:शुल्क यात्रा की। शुक्रवार रात 12 बजे से ही बसों में दूरस्थ जाने वाली महिला यात्रियों ने सफर करना शुरू कर दिया था।
मिले पौने 25 लाख
मुख्य प्रबंधक गोदारा ने बताया कि महिला दिवस पर 23 हजार 167 महिलाओं ने सफर किया। इसकी एवज में रोडवेज को सरकार से 24 लाख 77 हजार 339 रुपए की पुनर्भरण राशि मिली। यह राजस्व आमदिनों की अपेक्षा ज्यादा है। रोडवेज के प्रति आमदिनों में भी अब धीरे-धीरे महिलाओं का रुझान बढ़ रहा है। महिला यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज में यात्री भार अच्छा आ रहा है, जिससे रोडवेज की दशा और दिशा दोनों सुधर रही है।
महिलाओं ने खड़े होकर किया सफर
मुख्य प्रबंधक गोदारा ने बताया कि रोडवेज बसों में महिला यात्री भार को देखते हुए जिले के लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई गई। लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, नापासर ऐसे रूट रहे। इन रूटों पर महिलाओं की संख्या अधिक रहने पर निगम के पास उपलब्ध बसों में से कई बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए गए। रोडवेज बस स्टैंड पर महिला यात्रियों की संख्या काफी रही। रोडवेज की लंबी दूरी की बसों में महिलाओं के साथ पुरुष भी थे, लेकिन लोकल रूट की बसों में 90 फीसदी महिला यात्रियों ने ही सफर किया। हालात यह रहे कि बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बसों में सीट नहीं होने पर भी महिलाओं ने खड़े होकर सफर किया।

Updated on:
12 Mar 2025 08:18 am
Published on:
12 Mar 2025 08:18 am