बीकानेर

नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण

निगम दल की दो स्थानों पर कार्यवाही
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2021, 6:46 PM IST
नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण
नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण

बीकानेर. नगर निगम ने शुक्रवार को कार्यवाही कर हनुमान हत्था क्षेत्र में हो रखे दो अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की। अतिक्रमण शाखा प्रभारी अलका बुरडक के नेतृत्व में निगम दल ने क्षेत्र में एक मकान के आगे रैम्प व ऐंगल के रूप में व बड़ी चौकी के रूप में हो रखे अतिक्रमणों को हटाया। प्रभारी के अनुसार अतिक्रमणों को लेकर निगम में शिकायत प्राप्त हुई थी। सर्वे व जांच के बाद शुक्रवार को अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान निगम दल में स्वच्छता निरीक्षक बुलाकी सियोता सहित निगम कर्मचारी और होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

पार्क से हटवाया अतिक्रमण
निगम दल ने मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर 16 में स्थित सार्वजनिक पार्क में गायों के बाड़े के रूप में हो रखे अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही की। निगम उपायुक्त पंकज शर्मा के अनुसार पार्क में गायों को बांधने की शिकायत मिल रही थी। संबंधित की समझाईस भी की गई। गुरुवार को एसआई सुनील चांवरिया व विक्रम लोहरा के नेतृत्व में दल ने छपरा व अन्य सामान को हटवाकर पार्क की सफाई की। संबंधित की ओर से गायो और सामान को हटाया गया। इस दौरान जमादार किशन सहित निगम कर्मचारी और होमगार्ड जवान मौजूद रहे।

Published on: