बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, देशनोक में निर्दलीयों के हाथ बागडोर, नोखा में फिर विकास मंच

जिले की तीनों नगर पालिका में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के बाद स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है।

3 min read
Jan 31, 2021
श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, देशनोक में निर्दलीयों के हाथ बागडोर, नोखा में फिर विकास मंच

बीकानेर. जिले की तीनों नगर पालिका में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के बाद स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। यहां पर भाजपा का चेयरमैन बनना तय है। जबकि देशनोक में भाजपा और कांग्रेस दोनों में से किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। एेसे में निर्दलीय निर्णायक साबित होंगे। उधर, नोखा नगर पालिका में लगातार चौथी बार विकास मंच अपना बोर्ड बनाने जा रहा है। यहां पर भाजपा दूसरे नम्बर पर रही है। जबकि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ दिया था।


बीकानेर. तीनों नगर पालिकाओं में चुनाव पर नजर डालें तो सबसे अच्छा प्रदर्शन भाजपा का रहा है। एक नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। एक में मुकाबला बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। जबकि नोखा में पिछले चुनावों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के पास संतोष करने के लिए देशनोक में भाजपा से एक सीट ज्यादा जीतना रहा है।

अध्यक्ष पद की दौड़ शुरू
तीनों नगर पालिकाओं में मतगणना शुरू होने के बाद जैसे-जैसे रूझान सामने आने लगे, पार्टियां चेयमैन के लिए सक्रिय हो गई। खासकर निर्दलीय प्रत्याशियों पर सबकी नजरें रही। नोखा में विकास मंच को बढ़त मिलना शुरू होने के साथ भाजपा में मायूसी छा गई। दूसरी तरफ श्रीडूंगरगढ़ में एक तरफा भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम ने सबको चौंका दिया। देशनोक में भी कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। देशनोक में जीते प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी पर सबसे ज्यादा जोर है।

समर्थकों ने मनाई खुशी
जिले की तीनों नगर पालिकाओं में चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशियां मनाई। मतगणना स्थलों के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाई, पटाखे छोड़े व मिठाईया वितरित कर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।

चेहरे पर छाई मायूसी
मतगणना में पिछड़े प्रत्याशियों के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी नजर आई। परिणाम घोषित होते ही पराजित हुए उम्मीदवारों के समर्थक और अभिकर्ता मतगणना स्थलों के अंदर व बाहर से निकलना शुरू हो गए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नगर पालिका चुनाव मतगणना को लेकर मतगणना स्थलों के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतगणना स्थलों के अंदर और बाहर कानून व्यवस्था संधारित करने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। मतगणना स्थलों के अंदर और बाहर पुख्ता पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था पर बराबर नजर बनाए रहे। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।


देशनोक नगर पालिका में निर्वाचित प्रत्याशी
वार्ड विजेता प्रत्याशी पार्टी
०१ मनोज कांग्रेस
०२ कांता कांग्रेस
०३ प्रियंका भाजपा
०४ शांतिलाल भाजपा
०५ सीतादान कांग्रेस
०६ आवडदान भाजपा
०७ चम्पालाल कांग्रेस
०८ रमेश कुमार निर्दलीय
०९ ओमप्रकाश कांग्रेस
१० हंसाराम कांग्रेस
११ गोपालाराम निर्दलीय
१२ सहस्त्र किरण कांग्रेस
१३ मीना देवी कांग्रेस
१४ पवन कुमार भाजपा
१५ मनोज सिंह भाजपा
१६ जगदीश कांग्रेस
१७ गजानंद कांग्रेस
१८ तनूजा निर्दलीय
१९ ललिता देवी भाजपा
२० चण्डीदान कांग्रेस
२१ राधादेवी भाजपा
२२ मीना बानो भाजपा
२३ नथमल भाजपा
२४ भंवरी भाजपा
२५ सीमा कांग्रेस
श्रीडूंगरगढ नगर पालिका में निर्वाचित प्रत्याशी
वार्ड विजेता प्रत्याशी पार्टी
०१ तींजादेवी भाजपा
०२ रामेसर भाजपा
०३ जगदीश भाजपा
०४ प्रकाशचंद भाजपा
०५ अंजू पार्थ कांग्रेस
०६ प्रीति शर्मा भाजपा
०७ मघराज भाजपा
०८ सोहनाला निर्दलीय
०९ झंकार देवी कांग्रेस
१० दिलशाद कांग्रेस
११ हीरालाल कांग्रेस
१२ रमजाना कांग्रेस
१३ ललित सारस्वत कांग्रेस
१४ सत्यनारायण भाजपा
१५ विक्रम शेखावत भाजपा
१६ पार्वती माली कांग्रेस
१७ विनोद गिरी भाजपा
१८ पुष्पादेवी कांग्रेस
१९ कमला कांग्रेस
२० युसूफ चूनगर कांग्रेस
२१ अभिषेक कांगे्रस
२२ दाऊद अली कांग्रेस
२३ परसाराम भाजपा
२४ राधा स्वामी भाजपा
२५ सलीम कांग्रेस
२६ सुजाता भाजपा
२७ मानमल शर्मा भाजपा
२८ जगदीश प्रसाद भाजपा
२९ लक्ष्मी कांग्रेस
३० सुमन देवी भाजपा
३१ श्याम सुंदर कांग्रेस
३२ पूजा भाजपा
३३ भरत सुथार भाजपा
३४ पवन उपाध्याय भाजपा
३५ रजत आसोपा भाजपा
३६ बंशीधर भाजपा
३७ डॉली निर्दलीय
३८ लोकेश माली भाजपा
३९ अरूण पारीक भाजपा
४० लक्ष्मीदेवी भाजपा
नोखा में जीते प्रत्याशी और दल
वार्ड विजेता दल
०१ देवकिशन एनसीपी
०२ भारत रांकांवत भाजपा
०३ अशोक एनसीपी
०४ अनिता एनसीपी
०५ महिमा एनसीपी
०६ प्रताप एनसीपी
०७ धनाराम भाजपा
०८ आरती देवी भाजपा
०९ बजरंगलाल भाजपा
१० सरोज देवी एनसीपी
११ निर्मल भूरा एनसीपी
१२ विभा भाजपा
१३ आसकरण भाजपा
१४ सावित्रीदेवी एनसीपी
१५ देवकिशन भाजपा
१६ प्रमोद कुमार एनसीपी
१७ श्रीनिवास भाजपा
१८ संतोष झंवर एनसीपी
१९ प्रियंका भाजपा
२० उषा देवी एनसीपी
२१ सद्दाम हुसैन एनसीपी
२२ चम्पा एनीसीपी
२३ जेठाराम एनसीपी
२४ सीताराम पंचारिया एनसीपी
२५ संगीता एनसीपी
२६ किशनाराम एनसीपी
२७ रामेश्वरी निर्दलीय
२८ नारायण झंवर एनसीपी
२९ अंकित एनसीपी
३० जगदीश एनसीपी
३१ लक्ष्मीदेवी एनसीपी
३२ ओमप्रकाश निर्दलीय
३३ बजरंगलाल एनसीपी
३४ राधेश्याम भाजपा
३५ बाबुलाल भाजपा
३६ मुन्नीकुमारी भाजपा
३७ विमला मेघवाल एनसीपी
३८ कैलाश कंवर एनसीपी
३९ कविता एनसीपी
४० केसरदेवी एनसीपी
४१ सुरेन्द्र एनसीपी
४२ जेठूराम भाजपा
४३ सावित्रीदेवी भाजपा
४४ मदनलाल एनसीपी
४५ जयकिशन भाजपा
देशनोक नगर पालिका के परिणाम पर एक नजर
पार्टी जीते प्रत्याशी
कांग्रेस- ११
भाजपा- १०
निर्दलीय व अन्य- ४
बहुमत के लिए चाहिए- १३
श्रीडूंगरगढ़ पालिका के परिणाम पर एक नजर
पार्टी जीते प्रत्याशी
भाजपा- २३
कांग्रेस- १४
निर्दलीय-०३
बहुमत के लिए चाहिए-२१
नोखा पालिका के चुनाव परिणाम पर एक नजर
पार्टी जीते प्रत्याशी
विकास मंच- २८
भाजपा- १५
निर्दलीय-०२
बहुमत के लिए चाहिए-२३
कांग्रेस को ज्यादा नुकसान

Published on:
31 Jan 2021 03:02 pm
Also Read
View All