बीकानेर

शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

देशनोक कस्बे में चल रहे नवरात्र मेले के तहत करणी माता की जयंती के उपलक्ष में करणी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली।

2 min read
Navratri 2018

देशनोक. देशनोक कस्बे में चल रहे नवरात्र मेले के तहत मंगलवार को करणी माता की जयंती के उपलक्ष में करणी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली। मंगलवार को सुबह ज्योंही करणी माता की शोभायात्रा करणी मन्दिर के मुख्य द्वार से निकली मंदिर परिसर मां करणी माता की जयकारो से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने करणी माता के जयकारे लगाए। शोभा यात्रा पुलिस थाना, नगर पालिका, सामुदायिक चिकित्सालय, जैन जवाहिर मंडल होते हुए श्री तेमड़ाराय मन्दिर पहुंची।

वापसी में सांड मार्ग होते हुए सदर बाजार होते हुए करणी माता मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में बैंड बाजा की धुन पर श्रद्धालुजन करणी माता के भजन, चिरजा गाते चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु मकानों की छत पर बैठे शोभा यात्रा का इंतजार कर रहे थे। रास्ते में जगह-जगह शोभा यात्रा पर इत्र पुष्प बरसा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं व श्रद्धालु जन करणी माता की चिरजा गाते हुए चल रहे थे।

सींथळ. कस्बें में शारदीय नवरात्र की सप्तमी के दिन मंगलवार सुबह के समय करणी माता के मुख्य मंदिर से मूलों के बास में स्थित तेमड़ाराय के मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पहले पालकी में सवार सुस्सजित करणी माता की तस्वीर को फूलों से सजाया गया। पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ सुन्दर बैंड की धुन पर सिर पर साफा पहने पुरूष व रंगबिरगी पोशाको को पहने हुए पिछे महिलाएं व बच्चे चिरजाओं व जयकार के साथ ठाकुरजी के मंदिर व मुख्य गुवाड़ में से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी।

तेमड़ाराय मंदिर के पास सावली के रूप में दर्शन पाकर के भक्तों ने जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। तेमड़ाराय मंदिर पहुंचने पर जोत व प्रसाद का कार्यक्रम हुआ। फिर वहां से झांकी दुबारा करणी माता के मंदिर पहुंची तथा मंगलवार शाम तेमड़ाराय के मंदिर पर जागरण हुआ।

131 मीटर लम्बी चुनरी से माता का शृृंगार
कालू. कस्बे में नवरात्र के दौरान नवरात्र महोत्सव परवान पर है। मंगलवार को कस्बे में पूरे दिन कालिका देवी मंदिर में भक्तजनों का तांता लगा रहा। कस्बे में सुबह भैंरूजी मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं मंगलवार को कालू नागरिक परिषद सूरत क्षेत्र की ओर से कालिका माता का 131 मीटर लम्बी चूनरी से श्रृंगार किया गया। चूनरी लेकर भक्तजनों का सैलाब वार्ड नम्बर एक से रवाना हुआ जो कि कस्बे के विभिन्न गली मौहल्लों एवं मुख्य बाजार से माताजी मंदिर पहुंचा तथा विधिवत पूजा अर्चना के साथ माता को चूनरी चढ़ाई गई।

चूनरी के साथ निकली शोभा यात्रा में हजारों की तादात में भक्तजन नाचते हुए गाते हुए चल रहे थे। जहां-जहां से चूनरी लेकर शोभा यात्रा गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं मंगलवार को पूरे दिन मंदिर में बाहर से आने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सेरूणा से आये पैदल यात्रियों ने माता के जयकारे के साथ धोक लगाई। वहीं मंदिर परिसर के आगे देवीभागवत कथा में काफी संख्या में भक्तजन पहुंचे। इससे पूर्व सोमवार रात को रामा मण्डी में वैष्णों देवी के जागरण का आयोजन हुआ जिसमें भी हजारों की तादात में भक्त उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने से भभकी आग, पति व पत्नी झुलसे
Published on:
17 Oct 2018 11:50 am
Also Read
View All