बीकानेर

बीकानेर में यहां है राज राजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर

मंदिर में नवरात्रा में होते है विशेष पूजन अनुष्ठान

less than 1 minute read
Oct 19, 2020
बीकानेर में यहां है राज राजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर

बीकानेर. देवी उपासना में राज राजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी का महत्वपूर्ण स्थान है। देवी उपासक मां त्रिपुर बाला सुंदरी की प्रसन्नता और मनोकामना पूर्ति के लिए सतत रूप से पूजन-अनुष्ठान करते है। मान्यता है देवी त्रिपुर सुंदरी की पूजा से श्रेष्ठ गुणों का विकास होता है। साहस आता है। आत्मिक बल मिलता है। यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है। इहलोक और परलोक सुधरता है।

शहर में नत्थूसर गेट के बाहर बिन्नाणी कॉलेज के पीछे बीकानेर का एकमात्र राज राजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी का मंदिर स्थापित है। इस मंदिर में मां राज राजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी की मनमोहक मूर्ति स्थापित है। मंदिर संस्थापक पंडित ग्वाल दत्त व्यास बताते है कि मंदिर और मूर्ति की स्थापना वर्ष 2007 में हुई। बीकानेर में ही संगमरमर से निर्मित मूर्ति भक्तों में अति प्रिय है। कमल पुष्प पर त्रिपुर बाला सुंदरी विराजमान है।

देवी के एक हाथ में माला, दूसरे में पुस्तक, तीसरे में कमल पुष्प और चौथे हाथ से देवी अपने भक्तों को आर्शीवाद दे रही है। पंडित व्यास के अनुसार प्रदेश में त्रिपुर बाला सुंदरी का एक मंदिर बांसवाड़ा में और दूसरा बीकानेर में है। मंदिर में नवरात्रा के दौरान विशेष पूजन अनुष्ठान होते है। सालभर पूजन-अनुष्ठान के दौर चलते रहते है। श्रद्धालु मां के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते है।

Published on:
19 Oct 2020 02:29 pm
Also Read
View All