पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बुधवार को जारी किए आदेश
बीकानेर। चार दिन की जद्दोजहद के बाद आखिरकार नयाशहर थाने की कमान पुलिस निरीक्षक भवानीसिंह को सौंप ही दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बुधवार को आदेश जारी कर सिंह को नयाशहर थानाधिकारी लगाया।
इसके साथ महकमे में अटकलों का दौर खत्म हो गया। सिंह ने शाम को थाने का चार्ज संभाल लिया। गौरतलब है कि राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त बिश्नोइ की आत्महत्या के बाद राजगढ़ के लिए तीन पुलिस निरीक्षक लगाए गए लेकिन सभी निरस्त कर दिए। बाद में बीकानेर नयाशहर थाने में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक गुरु भूपेन्द्रसिंह पर पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने भरोसा जताया और उन्हें वहां पदस्थापित किया है। वहीं नयाशहर के लिए पांच पुलिस निरीक्षकों के नामों को लेकर चर्चा चल रही थी लेकिन आखिरकार सहमति सिंह के नाम पर ही बनी। अब नयाशहर सीआई सिंह को भी नई चुनौतियां का सामना करना होगा। वहीं सीआई बीकानेर रेंज में आने के बाद से पुलिस लाइन में थे। वे काफी समय से फील्ड पोस्टिंग की जोड़तोड़ में लगे थे लेकिन सफलता अब मिली है।