बीकानेर

अब टाइमर की मदद से बंद होंगे कूलर-पंखे

अब टाइमर की मदद से बंद होंगे कूलर-पंखे
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2020, 7:48 AM IST
अब टाइमर की मदद से बंद होंगे कूलर-पंखे
अब टाइमर की मदद से बंद होंगे कूलर-पंखे

अब टाइमर की मदद से बंद होंगे कूलर-पंखे

-ईसीबी के छात्र का एक और नवाचार

बीकानेर. राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के एक छात्र ने टाइमर की मदद से घरेलू उपकरणों को नियंत्रित करने वाला यंत्र बनाया है। यंत्र में लगे टाइमर की मदद से निर्धारित समय बाद घर के कूलर-पंखों सहित अन्य बिजली उपकरणों को बंद किया जा सकेगा। अभियांत्रिकी महाविद्यालय के छात्र तुषार के इस प्रोजेक्ट के बारे में निरीक्षक एवं विद्युत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि ये उपकरण समय की विशेष मात्रा के लिए लोड को बंद करने के लिए टाइमर अवधारणा का उपयोग करता है, जिसे हम सेट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि घर में कई चीजों जैसे टीवी, हीटर, वाटर, हीटर, वाटर गार्डन सिस्टम आदि को नियंत्रित कर सकता है। इस प्रोजेक्ट में हम अपनी आवश्यकता के अनुसार समय निर्धारित कर सकते हैं। जैसे ही वह समय समाप्त होगा उपकरण विद्युत आपूर्ति से कट जाएंगे।

Published on: