बीकानेर

अब पीबीएम अस्पताल में भी किए जा सकेंगे अंग प्रत्यारोपण

सरकार ने अब एसपी मेडिकल कॉलेज को दी मंजूरी
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2020, 8:32 PM IST
अब पीबीएम अस्पताल में भी किए जा सकेंगे अंग प्रत्यारोपण
अब पीबीएम अस्पताल में भी किए जा सकेंगे अंग प्रत्यारोपण

बीकानेर। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के बाद अब प्रदेश के चार और मेडिकल कॉलेजों को आर्गन रिट्राइवल (अंग प्रत्यारोपण) सेंटर का दर्जा दिया गया है। अब जयपुर के अलावा कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर मेडिकल कॉलेज में भी अंग प्रत्यारोपण किया जा सकेगा।

इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सक, तकनीकी मदद एवं गाइडेंस एसएमएस मेडिकल की ओर से उपलब्ध करवाएं जाएंगे। वर्षों के इंतजार के बाद राज्य सरकार ने एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर में ऑर्गन रिट्राइवल सेंटर खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। मंजूरी मिलने के बाद अब बीाकनेर में ब्रेन डेड मरीज के लीवर, कॉर्निया, हार्ट, किडनी व अन्य ऑर्गन निकाले जा सकेंगे। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से जयपुर या अन्य जगहों पर जरूरतमंद मरीजों के लिए भेज सकेंगे।


लंबे समय से उठ रही मांग

बीकानेर में कई सालों से ऑर्गन रिट्राइवल सेंटर खोलने की मांग उठ रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली। अब काफी मशक्कत के बाद सरकार ने बीकानेर को यह सौगात दी है। ऑर्गन रिट्राइवल की मंजूरी से अब अंगदान से दूसरे के जीवन को बचाया जा सकेगा।


प्रदेश मु यालय से आई थी टीम
जयपुर से आई टीम ने पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा लिया। टीम की रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार ने यहां ऑर्गन रिट्राइवल सेंटर की मंजूरी दी है। बीकानेर में ब्रेन डेड कमेटी की रिपोर्ट के बाद अस्पताल में अंग को निकाल सकेंगे।


इनका कहना है...
बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज को रिट्राइवल सेंटर खोलने की मंजूरी मिल चुकी है। इससे बीकानेर में अंग लिए जा सकेंगे। इससे अंगदान की कोशिशों को बढ़ावा मिल सकेगा। बीकानेर में सर्जन के साथ.साथ विशेषज्ञ चिकिसक भी हैं। जरूरत पडऩे पर प्रदेश के अन्य विषेषज्ञ चिकित्सकों की मदद ली जा सकेगी।
डॉ. मोहम्मद सलीम, अधीक्षक पीबीएम अस्पताल

Published on: