बीकानेर

अब लोगों को पांच रुपए में नाश्ता और आठ रुपए में मिलेगा भोजन, जाने क्या है पूरी खबर

अब लोगों को 5 रुपए में नाश्ता और 8 रुपये में खाना मिलेगा। यहां राज्य सरकार की अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन होगा।

2 min read

नापासर. कस्बे में अब लोगों को 5 रुपए में नाश्ता और 8 रुपये में खाना मिलेगा। मंगलवार को यहां राज्य सरकार की अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन होगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश सोनी ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे मुख्य बाजार में रोडवेज बस स्टैण्ड पर अन्नपूर्णा रसोई वैन का शुभारम्भ होगा।

राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर, मजदूरों व जरूरतमंदों के लिए सस्ता व शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाने के लिए योजना के दूसरे चरण में 500 निकायों में यह सुविधा शुरू की गई है। इस रसोई वैन में लाभार्थियों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि का भोजन उपलब्ध होगा। योजना में नाश्ता मात्र 5 रुपए में मिलेगा। नाश्ता के रूप में पोहा, सेवइया, इडली सांभर, लापसी, ज्वार खिचड़ा, बाजरा खिचड़ा, गेहूं खिचड़ा आदि मिलेंगे।

इस योजना में भोजन की थाली मात्र 8 रुपये में उपलब्ध है। इसमें प्रत्येक भोजन सामग्री की मात्रा 450 ग्राम है। भोजन के रूप में दोपहर में दाल-चावल, गेहूं का चूरमा, मक्का का नमकीन खीचड़ा, रोटी का उपमा, दाल. ढ़ोकली, चावल का नमकीन खीचड़ा, कढ़ी. ढ़ोकली, ज्वार का नमकीन खीचड़ा, गेहूं का मीठा खीचड़ा आदि शामिल हैं।

रात्रि भोजन में भी प्रति थाली मात्र 8 रुपये में उपलब्ध है। इसमें दाल ढ़ोकली, बिरयानी, ज्वार की मीठी खिचड़ी, चावल का नमकीन खीचड़ा, कढ़ी.चावल, मक्के का खीचड़ा, बेसन गट्टा, पुलाव, बाजरे का मीठा खीचड़ा, दाल-चावल, गेहूं का चूरमा आदि शामिल होंगे।

सम्पर्क सड़क के अभाव में ग्रामीण परेशान
हेमेरां. ग्रामीण क्षेत्र में सम्पर्क सड़क के अभाव ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां शेरेरां से गुसाईंसर होकर राजमार्ग को जोडऩे वाली 15 किमी की सम्पर्क सड़क नही होने से वाहन चालकों व् ग्रामीणों को 15 की जगह 50 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है।

शेरेरां से गुसाईसर की दूरी महज 15 किमी है लेकिन सड़क के अभाव में वाहन चालकों को 50 किमी का सफर तय कर गुसाईसर जाना पड़ता है। वहीं हेमेरां से सेरुणा की दूरी महज 15 किमी है लेकिन सम्पर्क सड़क के अभाव में वाहन चालकों को 50 किमी घूमकर सेरुणा जाना पड़ता है। भाजपा रुणिया मंडल महामंत्री कोजुराम सारस्वा ने बताया कि समस्या के निराकरण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस है।

ये भी पढ़ें

अस्पतालों में रोगी के साथ पहुंचने वाले परिजनों के लिए बढ़ी परेशानी
Published on:
16 Jan 2018 12:29 pm
Also Read
View All