बीकानेर

जयपुर पहुंचा एनपीएस कार्मिकों का मामला

मंत्री डॉ. कल्ला से मिला प्रतिनिधि मंडल
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2021, 7:55 PM IST
जयपुर पहुंचा एनपीएस कार्मिकों का मामला
जयपुर पहुंचा एनपीएस कार्मिकों का मामला

बीकानेर. नगर निगम में एनपीएस के तहत नियुक्त कर्मचारियों के प्रान नम्बर नहीं बनने, बकाया भुगतान नहीं होने और मृतक एनपीएस कर्मचारियों के आश्रितों को पेंशन व ग्रेज्युएटी का भुगतान नहीं होने का मामला अब जयपुर पहुंच गया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य चन्द्रशेखर चांवरिया के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला से मुलाकात कर बिना प्रान नम्बर के निगम कर्मचारियों को हो रही समस्याओं से अवगत करवाया।

डॉ. कल्ला को बताया कि एनपीएस के तहत नियुक्त व मृतक सात कर्मचारियों के आश्रितों को वर्षो बाद भी न पेंशन मिल रही है और ना ग्रेज्युएटी का भुगतान। निगम मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को उपार्जित अवकाश का भी भुगतान नहीं कर रहा है। प्रान नम्बर नहीं बनने से अब कर्मचारियों के समक्ष मासिक वेतन नहीं मिलने की समस्या खड़ी हो रही है।


मंत्री डॉ. कल्ला के समक्ष यूनियन कक्ष के अधिग्रहण करने का मामला भी उठाया और निगम की इस कार्यवाही पर नाराजगी व्यक्त की। डॉ. ज्ञापन सौंपकर निगम में रिक्त सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती करने, अनुकम्पा नियुक्ति नियम में संशोधन कर राहत दिलवान आदि की मांगे रखी। इस दौरान सांगीलाल वर्मा, देवानंद चांवरिया, चंदन जयपाल आदि उपस्थित थे।

Updated on:
26 Feb 2021, 7:55 PM IST
Published on: