बीकानेर

video- नर्सिंग छात्रों का शपथ ग्रहण व वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

बीकानेर. राजकीय जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर की ओर से सोमवार को नर्सिंंग छात्रों का शपथ ग्रहण व वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया।
less than 1 minute read
Nursing students take oath and anniversary celebrations
नर्सिंग छात्रों का शपथ ग्रहण व वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

बीकानेर. राजकीय जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर की ओर से सोमवार को नर्सिंंग छात्रों का शपथ ग्रहण व वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आर.पी. अग्रवाल ने छात्रों को शपथ दिलाते हुए नर्सिंग सेवा का मूल भाव सीखने के लिए प्रेरित किया जिससे रोगियों को अच्छी सेवा प्रदान कर सके। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. लियाकत अली गौरी ने शपथ लेने वाले छात्रों से शपथ का अक्षरश पालन कर रोगियों की सेवा करने का आह्वान किया। डॉ. पी.के. बैरवाल ने छात्रों से अनुशासित रहकर शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया। जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य अब्दुल वाहिद ने नर्सिंग सेवा को रोगियों के लिए संजीवनी बूटी के समान बताया। इस अवसर पर नर्सिंग शिक्षक भारती वैष्णव, कमलेश गुप्ता, ललिता वैष्णव, लीशा शर्मा, सुरेंद्र पडि़हार, शिजी सेवियर, पूनम मीणा, अरविंद धवल, विनोद कुमारी, अनुराधा, योगिता सैनी आदि भी उपस्थित थी।

Published on:
12 Feb 2019 06:30 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली