बीकानेर

ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की मौत

कोटगेट पुलिस ने शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2020, 12:14 AM IST
ट्रेन से कटन से एक व्यक्ति की मौत
ट्रेन से कटन से एक व्यक्ति की मौत

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में शनिवार देररात को एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।


उपनिरीक्षक शंकरलाल भारी ने बताया कि एमआर होटल के पास शनिवार शाम को पाबूबारी के बाहर छोटी गुवाड़ दस नंबर स्कूल के पास रहने वाला श्रवण (२५) पुत्र प्रकाश वाल्मीकि शराब के नशे में रेल की पटरियों पर बैठा था। तभी इस दौरान ट्रेन आ गई और वह चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर घायल समझकर खिदमतगार सोसायटी की एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के भाई बद्रीप्रसाद की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।

Published on: