बीकानेर

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2021, 6:25 PM IST
तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

बीकानेर. माध्यमिक, प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी शिक्षक, प्रबोधक, शारीरिक शिक्षक,प्रयोगशाला सहायक तथा पुस्तकालयाध्यक्ष के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार रात १२ बजे तक की है। इसके बाद ऑनलाइन लिंक बंद हो जाएगा। सरकार ने लंबे अंतराल के बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए १८ से २५ अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभी तक सैकड़ों शिक्षकों ने आवेदन किए है। बुधवार रात १२ बजे तक शिक्षक ऑनलाइन आवेदन जमा करा सकेंगे। शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने बताया कि आवेदन पत्र किसी भी कार्यालय में अथवा सचिवालय स्तर आदि पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा के कार्मिक माध्यमिक शिक्षा विभाग में एवं प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के कार्मिक प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग में ही स्थानांतरण के लिए आवेदन करेंगे। प्रोबेशनर ट्रेनी कार्मिक स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

Published on: