बीकानेर

43  ग्राम पंचायतों में आज दाखिल होंगे नामांकन पत्र

कोलायत पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्ड पंच के लिए मतदान 3 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया के लिए आरओ व एआरओ की टीमें रवाना24 को होगी नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आंवटन
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2020, 11:58 PM IST
43  ग्राम पंचायतों में आज दाखिल होंगे नामांकन पत्र
43  ग्राम पंचायतों में आज दाखिल होंगे नामांकन पत्र

बीकानेर. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 3 अक्टूबर को कोलायत पंचायत समिति की ४३ ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक मतदान अधिकारियों की टीमें मंगलवार को राजकीय महारानी सुदर्शना उच्च माध्यमिक विद्यालय से रवाना हुई। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। भरे हुए नामांकन पत्रों की जांच 24 सितम्बर को सुबह 10 बजे से होगी। अभ्यर्थी शाम 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के तुरन्त बाद चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न का आंवटन किया जाएगा व चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाश किया जाएगा। मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 2 अक्टूबर को होगी। मतदान 3 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना होगी। उप सरपंच का निर्वाचन 4 अक्टूबर को होगा।

टीमों की रवानगी से पहले कार्मिकों को दक्ष प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया और उन्हें नामांकन प्रक्रिया के दौरान काम में लिए जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी दी। टीमों को नाम निर्देशन से संबंधित दस्तावेजो के साथ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सेनेटाईजर, हाथों के दस्ताने और मेडिकल किट भी आरओ व एआरओ को उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एएच गौरी, नियुक्ति प्रकोष्ठ अधिकारी अजीत सिंह राजावत, उपखण्ड अधिकारी प्रदीप चाहर, उपायुक्त नगर निगम पंकज शर्मा सहित चुनाव प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।


166 मतदान केन्द्र स्थापित
कोलायत पंचायत समिति क्षेत्र की 43 ग्राम पंचायतों में 3 अक्टूबर को 1 लाख 13 हजार 98 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60 हजार 354 पुरुष मतदाता और 52 हजार 745 महिला मतदाता शामिल है। दो थर्ड जेण्डर मतदाता सूची में शामिल है। मतदान के लिए 166 केन्द्र स्थापित किए गए है।

Updated on:
22 Sep 2020, 11:58 PM IST
Published on: