बीकानेर

1633 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का होना है निर्वाचनबीकानेर पंचायत समिति में सबसे अधिक, बज्जू खालसा में सबसे कम

less than 1 minute read
Oct 21, 2020
1633 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट

बीकानेर. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने वाले मतदान के लिए 1633 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। पंचायत समिति बीकानेर में सबसे अधिक 258 और बज्जू खालसा में सबसे कम 108 मतदान केन्द्र है। जिले में जिला परिषद के 29 सदस्यों और 9 पंचायत समितियों के 161 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होना है।

चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुट गया है। पंचायत समिति नोखा में 225, श्रीडूंगरगढ़ में 223, लूणकरनसर में 200, पांचू में 199, कोलायत में 166, पूगल में 134, खाजूवाला में 120 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। इन मतदान केन्द्रों पर जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा।

यहां इतने पंचायत समिति वार्ड
पंचायत चुनाव में जिले की 9 पंचायत समितियों के 161 सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। पंचायत समिति बीकानेर, लूणकरनसर, कोलायत तथा श्रीडूंगरगढृ में 21- 21 पंचायत समिति वार्ड है। जबकि नोखा में 17 तथा पूगल, पांचू, बज्जू खालसा और खाजूवाला में 15 - 15 वार्ड है।

तीन पालिकाओं में 187 मतदान केन्द्र स्थापित
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले की तीन नगर पालिकाओं में 187 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। इनमें नगर पालिका देशनोक में 29, नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 76 तथा नगर पालिका नोखा में 82 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। नगर पालिका देशनोक में 25, श्रीडूंगरगढ़ में 40 तथा नोखा में 45 वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव होने है।

Published on:
21 Oct 2020 01:34 pm
Also Read
View All