बीकानेर

अब बिना अनुमति नहीं होगी सडक़ों की खुदाई

जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2020, 1:35 AM IST
अब बिना अनुमति नहीं होगी सडक़ों की खुदाई
अब बिना अनुमति नहीं होगी सडक़ों की खुदाई

बीकानेर. जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अब बिना अनुमति सडक़ों की खुदाई नहीं कर सकेगा। सडक़ों की खुदाई से पहले अनुमति लेनी होगी। सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनुमति के बिना जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नई पेयजल पाईप लाइनों को बिछाने का कोई कार्य नहीं करेगा। यदि ऐसा पाया गया तो संंबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मेहता ने शहर के मुख्य और वाणिज्यि क्षेत्रों में रात में नियमित रूप से सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम रात में सफाई व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए और नए सफाई कर्मी लेने की प्रक्रिया को प्रारम्भ करे। मेहता ने पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी पार्क सहित अन्य छोटे पार्क को विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पार्क में घास कटिंग, लाइटिंग का काम पूरा करवाएं।

एक सप्ताह में पैचवर्क कार्य हो शुरू
मेहता ने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर निगम, नगर विकास न्यास और सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित सभी विभाग अपने कार्य समयबद्ध रूप से पूरे करें। उन्होंने कहा कि सौन्दर्यकरण, पेचवर्क, साफ-सफाई, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था सहित समस्त काम गुणवत्तापरक तरीके से समय पर पूरे हो। मेहता ने कहा कि शहर की सभी मुख्य और अन्य सडक़ों पर पैचवर्क का काम अगले एक सप्ताह में प्रारम्भ किए जाए। इस कार्य के लिए अधिकारियों की टीम बनाएं और अधिकारी फील्ड विजिट करें । बैठक में न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, सहायक निदेशक लोक सेवाएं सबीना बिश्नोई, सीएमएचओ डॉ. बी एल मीना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Updated on:
20 Oct 2020, 1:35 AM IST
Published on: