
बीकानेर . राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग पत्रिका इन एजूकेशन की ओर से स्कूली खिलाडिय़ों को मैदान तक लाने और उनकी प्रतिभाओं को तराशने के लिए आयोजित पाई ओलंपिक के पदक विजेताओं को 29 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।
स्थानीय रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल पाणिग्रहण में सुबह 10.30 बजे होने वाले इस समारोह में सर्वाधिक पदक प्राप्त करने वाले स्कूल, सर्वाधिक भागीदारी वाले, सुपर स्कूल ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत स्पद्र्धाओं में विजेताओं के साथ टीम विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
ओलंपिक में पत्रिका इन एजूकेशन एवं हिन्दुस्तान जिंक की संयुक्त मेजबानी में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के ९५ स्कूलों के पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई थी। आयोजन के प्रायोजक के रूप में आरएसवी गु्रप बीकानेर ने भूमिका निभाई। सहप्रायोजक इनसाइट एजूकेशन थे, वहीं एनडी मॉडर्न स्कूल व कम्प्यूटर एजूकेशन डॉट कॉम (सीईसी) सहयोगी रहे। अधिक जानकारी के लिए 9351205523 पर संपर्क कर सकते हैं।
आरएसवी गु्रप के विजेता
खो-खो में छात्रा (19 वर्ष) द्वितीय स्थान, 14 वर्ष में द्वितीय, छात्र (14 वर्ष) में तृतीय स्थान, वालीबॉल में छात्र (19 वर्ष) तृतीय स्थान, बैडमिंटन छात्रा (19 वर्ष) तृतीय स्थान रीया पाहुजा, शतरंज छात्र (19 वर्ष) में प्रथम आदित्य शर्मा, द्वितीय दिव्यांशी गौड़, कुडो छात्र (14 वर्ष) में प्रथम स्थान प्रथम ठोलिया, छात्रा (14 वर्ष) द्वितीय प्रिया मूंधड़ा, रस्साकस्सी में छात्र (14 वर्ष) राजेन्द्र, रोहित, प्रियांशु, इंशु, मील, नीरज, केदार, रविन्द्र, सचिन प्रथम।
एथलेटिस के 400 मी. छात्रा में द्वितीय अनीता, 200 मी. छात्रा (14 वर्ष) द्वितीय अनीता, 100 मी. रीले छात्रा (14) में द्वितीय - अनिता, अवन्तिका, सिमरजीत, कृष्णा, 100 मी. रिले छात्र (14 वर्ष) द्वितीय स्वपनिल, दीपक, रविन्द्र, हार्दिक, शूटिंग में छात्रा 19 वर्ष में द्वितीय स्थान पर आरती। स्केटिंग में प्रथम हरप्रीत, टीना बिश्नोई, मोनिका, दिशा मोदी, प्रिया, धु्रव रस्तोगी, द्वितीय स्थान सलोनी, हिमांशु, मुस्कान पुनिया, तेजस्वनी, कुशाल, लक्ष्या, दिव्यांशी शर्मा एवं तृतीय कपिल, पुनिता बिश्नोई, अभिषेक महक, साहिल, रिधम, दृशिका देवड़ा रहे।
इन्हें मिलेगी ट्रॉफी
सर्वाधिक पदक विजेता : सार्दुल स्पोट्र्स स्कूल
सुपर स्कूल ट्रॉफी : आरएसवी गु्रप, बीकानेर
सर्वाधिक प्रतिनिधित्व : सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी
(पाई स्कूल ओलम्पिक ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर)
इनमें मिलेंगे पदक
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स (100, 200, 400, 800 मीटर, चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, शॉटपुट व जैवेलियन थ्रो) के अलावा बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, स्केटिंग, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज, तीरंदाजी, शूटिंग, जूडो, कुडो और रस्साकस्सी जैसे खेल शामिल थे।