बीकानेर

PM Modi In Bikaner : पीएम मोदी की रैली में बारिश होगी या नहीं, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

पीएम नरेंद्र मोदी आज बीकानेर के दौरे पर है। यहां वह एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बीकानेर का मौसम आज सुहाना है। और मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। जानें रैली में मौसम का क्या प्रभाव होगा।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2023, 2:44 PM IST
pm_modi_1.jpg
पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi Bikaner Rally राजस्थान के बीकानेर में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश को ढाई हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान बीकानेर में मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से सुबह जारी तात्कालिक चेतावनी में 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। बताया गया है कि बीकानेर में कुछ जगहों पर मेघ गर्जना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पर एक बजे जारी की गए नए मौसम अलर्ट में 27 जिलों के बारे में मेघ गर्जना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। पर इसमें बीकानेर का नाम शामिल नहीं है।



राजधानी जयपुर समेत इन शहरों में आज बारिश

मौसम केंद्र जयपुर की ओर 14 शहरों के लिए येलो अर्ल्ट जारी किया गया है। इनमें जयपुर, दौसा, उदयपुर, सीकर, बाड़मेर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, सिरोही, जालोर, बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ शामिल हैं। इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें - PM Modi Bikaner visit : पीएम मोदी के बीकानेर दौरे के क्या हैं राजनीतिक मायने, किन्हें लुभाने की है कोशिश

अलवर-भरतपुर में तेज बारिश

मौसम विभाग ने अलवर और भरतपुर के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। यहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।

पीएम मोदी का बीकानेर का कार्यक्रम

बीकानेर में शनिवार को पीएम मोदी करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे का छह लेन वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे खंड का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी 43 किमी लंबे चूरू-रतनगढ़ खंड के दोहरीकरण की आधारशिला भी रखेंगे।

यह भी पढ़ें - Weather Alert : राजस्थान के कई जिलों में 10-11 जुलाई को झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट

Updated on:
8 Jul 2023, 2:44 PM IST
Published on: