बीकानेर

संदिग्ध अवस्था में घूमते शराब तस्कर सहित तीन गिरफ्तार

महाजन. पुलिस ने राजमार्ग पर मंगलवार रात नाकाबन्दी के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कार व एक लाख तीस हजार रुपए बरामद किए हैं। इनमें से एक आरोपी शराब तस्कर है। महाजन सीआइ रमेश कुमार सर्वटा ने बताया कि नाकाबन्दी के दौरान एक कार को रुकवाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 10:43 AM IST
Police blockade
Police blockade


महाजन. पुलिस ने राजमार्ग पर मंगलवार रात नाकाबन्दी के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कार व एक लाख तीस हजार रुपए बरामद किए हैं। इनमें से एक आरोपी शराब तस्कर है। महाजन सीआइ रमेश कुमार सर्वटा ने बताया कि नाकाबन्दी के दौरान एक कार को रुकवाया।

इसमें तीन व्यक्ति सवार थे। कार की तलाशी में पुलिस को आरोपियों के पास से १ लाख ३० हजार रुपए भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सांगासिंह, समन्दरसिंह व रतनसिंह निवासी बाप जिला जोधपुर बताया। पुलिस ने रात को क्षेत्र में घूमने व राशि के बारे में पूछा तो तीनो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सीआइ सर्वटा ने बताया कि आरोपी सांगासिंह के खिलाफ जोधपुर, बज्जू सहित अन्य कई पुलिस थानों में शराब तस्करी के मामले दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा १५१ में गिरफ्तार कर कार सीज कर दी। वहीं राशि भी जब्त कर ली।

Published on: