बीकानेर

video : अनैतिक कार्य में लिप्त पुलिसकर्मी, अपने आदमी को बचाने के लिए दो घंटे चला पुलिस का ड्रामा

पुलिसकर्मी पर अनैतिक कार्य में लिप्त होने के आरोपों के बाद बुधवार रात व्यास कॉलोनी थाना पुलिस पवनपुरी की पीएण्डटी कॉलोनी के लोगों से घिरी नजर आई।
2 min read
Government quarters
Government quarters

बीकानेर. पुलिसकर्मी पर अनैतिक कार्य में लिप्त होने के आरोपों के बाद बुधवार रात व्यास कॉलोनी थाना पुलिस पवनपुरी की पीएण्डटी कॉलोनी के लोगों से घिरी नजर आई। करीब दो घंटे चली पुलिस और मोहल्लेवासियों की ड्रामेबाजी के बाद पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल उठे। कॉलोनी के लोगों ने रात को पुलिस को सरकारी क्वार्टर में अनैतिक कार्य होने की शिकायत की थी।

इसके बाद पुलिस ने क्वार्टर से एक महिला और एक पुरुष को पकड़ लिया, लेकिन महिला को बिना कार्रवाई छोड़ दिया और पुरुष को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार पोस्टमैन का नाम जयपाल जाट बताया। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि क्वार्टर में दो पुरुष थे, जिसमें से एक पुलिसकर्मी बताया गया। वहीं पुलिस देर रात तक इस बात से मुकरती रही। आरोप है कि करीब तीन घंटे बाद पुलिस फिर मौके पर पहुंची और बंद क्वार्टर का ताला खोलकर उसे गाड़ी में बैठाकर ले गई।

नहीं बनाने दिया वीडियो
व्यास कॉलोनी पुलिस रात करीब ढाई बजे दोबारा उसी क्वार्टर में पहुंची, जहां अनैतिक कार्य के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। तभी मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मी और अधिकारी ने उनके मोबाइल छीनते और फटकारते नजर आए। यह पूरा घटनाक्रम वहां के लोगों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस जब पहली बार सरकारी क्वार्टर में घुसी, तब भी किसी को अन्दर नहीं जाने दिया।

बाद में पुलिस के एक महिला और पुरुष ही बाहर निकले। मोहल्लेवासी एक अन्य व्यक्ति के अन्दर होने की बात कहते रहे, लेकिन पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि अन्दर कोई नहीं है। पुलिस दोबारा क्वार्टर में पहुंची, उस समय एक व्यक्ति अंदर से पसीने से लथपथ बाहर निकला, जबकि पुलिस उसके अपने साथ आने की बात कहती रही।

यह बोले उच्चाधिकारी
पुलिस महानिरीक्षक बिपिन चंद पाण्डे को जब इस मामले से अवगत करवाया गया तो उन्होंने मामले को दिखवाने की बात कही।
&मोहल्लेवासियों का आरोप था कि सरकारी क्वार्टर में रघुवीर नाम का सिपाही बंद है, लेकिन वह थाने पर ड्यूटी कर रहा था। एेसे में मोहल्लेवासियों के आरोप निराधार हैं। मोहल्लेवासियों के कहने पर ही दो बार पुलिस ने क्वार्टर की जांच की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
मनोज माचरा, एसएचओ, व्यास कॉलोनी थाना

Published on:
06 Jul 2018 07:29 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली