
बीकानेर . भीषण गर्मी से विद्युत निगम की चिन्ता बढ़ती जा रही है। तापमान बढऩे के साथ ही बिजली की खपत अधिक हो गई है। बीकानेर जिलावृत्त ग्रमीण में इन दिनों रोजाना 1 करोड़ 10 लाख यूनिट बिजली खर्च हो रही है। मई माह में ही 12 प्रतिशत खपत बढ़ गई है। विद्युत निगम प्रबंधन की माने तो स्थिति यही रही, तो आने वाले दिनों में संकट बढ़ सकता है। गर्मी कम नहीं होने पर खपत ओर बढ़ेगी।
ढाई लाख उपभोक्ता
जिलावृत्त ग्रामीण में ढाई लाख उपभोक्ता है। इनमें घरेलू, अघरेलू व कृषि उपभोक्ता शामिल है। इनको बिजली मुहैया कराने के लिए सूरतगढ़ थर्मल, रतनगढ़ सब स्टेशन व कुछ सोलर प्लांटों से बीकानेर वृत्त बिजली ले रहा है। वर्तमान में खर्च के अनुपात में बिजली की आपूर्ति हो रही है। आने वाले दिनों में बिजली की खपत बढ़ सकती है।
ट्रांसफार्मरों का रखरखाव
गर्मी से ट्रांसफार्मरों में आगजनी की घटना ना हो इसके लिए बड़े-बड़े कूलर ट्रांसफार्मरों के पास लगाए गए है। इससे उनका तापमान सामान्य रहे। वहीं सब स्टेशनों पर इस तरह का रखरखाव किया जा रहा है।
शहर में 28 लाख यूनिट
शहरी क्षेत्र में एक लाख 60 हजार उपभोक्ता है। रोजाना करीब 28 लाख यूनिट बिजली खर्च हो रही है। शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निजी कंपनी कर रही है। गर्मी के चलते कूलर, एसी रात-दिन चल रहे हैं। इससे बिजली खपत बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं को सप्लाई के अनुरूप बिजली नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
खपत बढ़ रही है
&गर्मी के साथ लगातार खपत में बढ़ोत्तरी हो रही है। तापमान में गिरावट आने के बाद ही कुछ सुधार हो सकता है। गांवों में अभी महज एक-दो घंटे ही कटौती की जा रही है। सब स्टेशनों पर रखरखाव किया जा रहा है।
हवासिंह, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण
'सफाई कर्मचारी हमारे स्वच्छ सैनिक' अभियान चलाया
बीकानेर. स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत बुधवार को नगर निगम की ओर से 'सफाई कर्मचारी हमारे स्वच्छ सैनिकÓ अभियान चलाया गया। इस दौरान लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित माताजी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य कर परिसर से कचरे को हटाया। वहीं अभियान के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संख्या तीन में सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
डॉ.़ राजेन्द्र धवल ने पुरूष व महिला स्वास्थ्य कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वच्छ भारत मिशन के निगम प्रभारी उपेन्द्र मीणा ने बताया कि इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक अशोक व्यास ने सफाई कर्मचारियों से स्वच्छता और स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा की। स्वायत शासन विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत निगम की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग भी लगाए गए है।