6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: बैंक कर्मियों की हड़ताल से जिले में करोड़ों का लेनदेन हुआ प्रभावित, आज बनाएंगे मानव श्रृंखला

हड़ताल के पहले दिन बुधवार को बैंक बंद रहने से करीब चार सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है।
2 min read
Google source verification
Bank employees strike

Bank employees strike

बीकानेर . बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बुधवार को बैंक बंद रहने से करीब चार सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है। वहीं करीब ५ हजार चेक क्लीयर नहीं हो पाए। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले नौ संगठनों के अधिकारियों व कर्मचारियों के आह्वान पर 30 व 31 मई को देशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया था। इस क्रम में बुधवार को बैंककर्मियों व अधिकारियों ने काम-काज नहीं किया। उन्होंने पब्लिक पार्क स्थित एसबीआई बैंक के प्रशासनिक कार्यालय के आगे करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

यूएफ.बीयू के संयोजक वाईके शर्मा (योगी) ने कहा कि देश में बैंकों की गिरती साख, खरबों रुपए के डूबत ऋण व उनको औद्योगिक घरानों के पक्ष में माफ किए जाने के कारण बैंकों को घाटे में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार की नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। अधिकारी संगठन के जितेन्द्र माथुर, एनसीबीई के मुकेश शर्मा व एआईबीए के एसके आचार्य व सीताराम कच्छावा ने केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के निर्णय को दोहराया।

लगाए नारे
प्रदर्शन के दौरान युवा बैंककर्मी नारेबाजी कर बेमियादी हड़ताल की मांग कर रहे थे। उन्होंने 'अबकी बार आर या पारÓ 'एमएलए व एमपी. के वेतन बढ़ते हैं तो हमारे क्यों नहींÓ जैसे नारे लगाए। संयोजक वाईके शर्मा योगी ने बताया कि हमारा उद्देश्य सम्मान जनक वेतन समझौता करना है। प्रदर्शन का नेतृत्व आनन्द शुक्ला, जेपी वर्मा, आशीष, जयशंकर, पवन सिंघल आदि ने किया।

गांवों में भी नहीं खुले ताले
ग्रामीण बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के यूनाइटेड फोरम के समर्थन में हड़ताल पर चले जाने से बुधवार को बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की बीकानेर जिले की शाखाओं के भी ताले नहीं खुले। बैंककर्मियों ने श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार एवं आईबीए के नकारात्मक व्यवहार पर रोष व्यक्त किया। संघ के सचिव जयप्रकाश एवं किशनलाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान ओपी व्यास, देवेश मदान, युधिष्ठर खत्री, ललित वर्मा, भाग्यलक्ष्मी, खुशबू यादव, कविता सोनगरा आदि उपस्थित थे।


३१ मई को मानव शृंखला

प्रदर्शन में एसबीआइ, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इलाहाबाद बैंक, इण्डियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, देना बैंक, सिण्डीकेट बैंक, विजया बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि 20 बैंकों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया। ३१ मई को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय के आगे मानव शृंखला बनाई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग