11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: एक के बाद एक डूबते चले गए, एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 4 की दर्दनाक मौत, सभी की उम्र 14 से 21 वर्ष के बीच

Bikaner News: 9 एडब्ल्यूएम गांव में दर्दनाक हादसा, पैर फिसलने से चारों गहरे पानी में गिरे; गांव में छाया मातम, परिजनों में मचा कोहराम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 11 Nov 2026, 2:52 PM IST

Chhatargarh Bikaner 4 people drown to death in water diggi

Chhatargarh Bikaner 4 people drown to death in water diggi

छत्तरगढ़। राजस्थान के बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। क्षेत्र के 9 एडब्ल्यूएम गांव में बुधवार को पानी की डिग्गी में डूबने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चे और उनका एक रिश्तेदार- युवक शामिल है। एक साथ चार मौतों की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरे, बाहर नहीं निकल सके

जानकारी के अनुसार, 9 एडब्ल्यूएम गांव के रहने वाले चारों युवा और बच्चे किसी काम से घर के पास बनी पानी की डिग्गी के पास गए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने और पैर फिसलने के कारण चारों एक-एक कर डिग्गी के गहरे पानी में जा गिरे।

डिग्गी में पानी काफी गहरा होने के कारण वे तैरकर बाहर नहीं निकल सके और पानी में डूब गए। काफी देर तक जब चारों वापस घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश करते हुए जब परिजन डिग्गी के पास पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

मृतकों में 14 से 21 वर्ष के युवा और बच्चे शामिल

घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से चारों को डिग्गी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान:

मुकेश कुमार (18 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार

मनोज कुमार (16 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार

पूजा (14 वर्ष) पुत्री रमेश कुमार

निर्मल कुमार (21 वर्ष) पुत्र कालूराम

(सभी निवासी 9 एडब्ल्यूएम, छत्तरगढ़, बीकानेर)

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

एक ही घर के तीन सगे भाई-बहनों और उनके रिश्तेदार की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे 9 एडब्ल्यूएम गांव में चूल्हे तक नहीं जले और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर हादसे के कारणों की आगे की जांच शुरू कर दी है।