बीकानेर

अलग-अलग रंग के होंगे विभिन्न श्रेणियों के पट्टे

प्रशासन शहरों के संग अभियान : - ए-4 होगा आकार, छह रंग के होंगे पट्टे    
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2021, 6:08 PM IST
अलग-अलग रंग के होंगे विभिन्न श्रेणियों के पट्टे
अलग-अलग रंग के होंगे विभिन्न श्रेणियों के पट्टे

बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान नगर निगम और नगर विकास न्यास की ओर से दिए जाने वाले विभिन्न श्रेणियों के पट्टे इस बार रंगीन स्वरूप में होंगे। विभिन्न श्रेणियों के पट्टों का रंग अलग-अलग होगा। वहीं रंगीन पट्टे ए-4 आकार में होंगे। नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने अभियान के तहत दिए जाने वाले पट्टों के नवीन प्रारूप अनुसार ही पट्टे जारी किए जाने के निर्देश जारी किए है। डीएलबी निदेशक की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार स्थानीय निकाय इस बार विभिन्न श्रेणियों के पट्टे निर्धारित रंग अनुसार जारी करेंगे।

छह रंग के पट्टे

अभियान के दौरान नगर निगम और नगर विकास न्यास की ओर से निर्धारित छह रंग के पट्टे जारी किए जाएंगे। इनमें आवासीय उपयोग के पट्टे पीला रंग, व्यवसायिक उपयोग पट्टा लाल रंग, मिश्रित उपयोग पट्टे नारंगी रंग, संस्थागत उपयोग पट्टे नीला रंग, औद्योगिक उपयोग पट्टे बैंगनी रंग के और 69 - क के पट्टे गेरुआ रंग के होंगे। सभी प्रकार के पट्टों का आकार ए- 4 होगा।

फार्मेट निर्धारित, नवीन प्रारूप
डीएलबी निदेशक दीपक नन्दी की ओर से स्थानीय निकायों को पट्टों के नवीन प्रारूप, निर्धारित रंग और फार्मेट को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। स्थानीय निकायों को आवश्यकतानुसार पट्टों को डिजिटाईज्ड करवाकर कम्प्युटराईज्ड पट्टे जारी किए जाने की आवश्यकता हो तो प्रारूप अनुसार पट्टे प्रिन्ट भी करवाए जाने के निर्देश दिए गए है।

Published on: