बीकानेर

अब पट्टे होंगे जारी, प्रकरणों का होगा निस्तारण

निगम व न्यास में एम्पावर्ड कमेटी गठित कमेटी में न्यूनतम तीन सदस्यों का होगा कोरम उपस्थित सदस्यों के बहुमत से लिए जाएंगे निर्णय
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2021, 5:36 PM IST
अब पट्टे होंगे जारी, प्रकरणों का होगा निस्तारण
अब पट्टे होंगे जारी, प्रकरणों का होगा निस्तारण

बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर नगर निगम और नगर विकास न्यास में एम्पावर्ड कमेटियों का गठन हो गया है। ये कमेटियां अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले प्रकरणों का निस्तारण करेंगी वहीं मानचित्र अनुमोदन, भू पट्टी आंवटन, पट्टा जारी करने आदि कार्यो को लेकर कमेटी का गठन किया गया है।। एम्पावर्ड कमेटियों के गठन को लेकर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी किए है।

महापौर अध्यक्ष, आयुक्त सदस्य सचिव

नगर निगम के लिए गठित एम्पावर्ड कमेटी में महापौर अध्यक्ष होगी। आयुक्त सदस्य सचिव होंगे। वहीं निकाय में कार्यरत वरिष्ठतम नगर नियोजक और निकाय में कार्यरत वरिष्ठतम अभियन्ता सदस्य होंगे। स्थानीय निकायों में गठित एम्पावर्ड कमेटी में महापौर व सभापति कमेटी के अध्यक्ष होंगे। वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।

न्यास कमेटी में ये शामिल

नगर विकास न्यास की एम्पावर्ड कमेटी में न्यास अध्यक्ष (न्यास अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सचिव न्यास), सदस्यों में न्यास सचिव, न्यास में कार्यरत वरिष्ठतम नगर नियोजक, न्यास में कार्यरत वरिष्ठतम अभियन्ता, न्यास में कार्यरत तहसीलदार होंगे। वहीं न्यास उप सचिव अथवा विशेषाधिकारी सदस्य सचिव होंगे।

तीन सदस्यों का कोरम, सप्ताह में पांच बैठक जरुरी

एम्पावर्ड कमेटी में न्यूनतम तीन सदस्यों का कोरम होगा। आदेश के अनुसार उपस्थित सदस्यों के बहुमत से निर्णय लिए जाएंगे। अध्यक्ष उपस्थित नहीं होने की स्थिति में मुख्य नगर पालिका अधिकारी की ओर से बैठक की अध्यक्षता की जाएगी। सभी निकायों की ओर से अभियान अवधि के दौरान प्रत्येक सप्ताह में कम से कम पांच बैठक आवश्यक रूप से आयोजित की जाएगी। एम्पावर्ड कमेटी की ओर से आवश्यकता अनुसार विधि अधिकारी, लेखाधिकारी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित किए जा सकेगा।

Published on: