बीकानेर

तनाव मुक्त रह कर करे परीक्षा की तैयारी

आज के समय में विद्यार्थी सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से व्यस्त रहते हैं। जबकि इन दिनों परीक्षा का मौसम चल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं के दिनों में विशेष रूप से मोबाइल फोन तथा सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना ही आवश्यक है। उन्होंने परीक्षार्थियों को सफलता के लिए आवश्यक टिप्स दिए हैं।

2 min read
Mar 15, 2020
तनाव मुक्त रह कर करे परीक्षा की तैयारी
rajendra purohit

बीकानेर. डूंगर कॉलेज के सह आचार्य प्राणीशास्त्र विकिरण वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र पुरोहित का कहना है किआज के समय में विद्यार्थी सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से व्यस्त रहते हैं। जबकि इन दिनों परीक्षा का मौसम चल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं के दिनों में विशेष रूप से मोबाइल फोन तथा सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना ही आवश्यक है। उन्होंने परीक्षार्थियों को सफलता के लिए आवश्यक टिप्स दिए हैं।

प्रश्न संख्या एवं उत्तर संख्या समान हो इसका विशेष ध्याल रखा जाए अक्सर ऐसा देखने में आया है कि परीक्षार्थी प्रश्न पत्र हल करते समय प्रश्न संख्या लिखना भूल जाते हैं। यदि प्रश्न संख्या एवं उत्तर संख्या वहीं दी जाए जो प्रश्न पत्र में अंकित है तो इससे उत्तर पुस्तिका जांचने वाले परीक्षक को बेहद आसानी रहती है एवं परीक्षार्थी को भी इसका लाभ मिलता है।

पाठ्यक्रम के अनुरूप ही करें अध्ययन
एक सफल परीक्षार्थी के लिए आवश्यक हैं कि परीक्षा देने से कुछ दिन पूर्व पाठ्यक्रम पर एक नजर डाले। क्योंकि कई बार ऐसे उत्तरों को स्मरण कर लिया जाता है जो कि उस कक्षा के पाठ्यक्रम में वह शीर्षक दशाया ही नहीं होता है।

नींद का रख्रे पूरा ख्याल
जब भी परीक्षा नजदीक आती है विद्यार्थी रात भर जागकर पढ़ाई करते हैं। ऐसा करने से शारीरिक नुकसान होता है। साथ ही मस्तिष्क पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए आवश्यक है कि नींद का पूरा ख्याल रखें। प्रात:काल उठकर पढऩे से याद करने में आसानी होती है।

शिक्षक से रखे सम्पर्क

परीक्षा के दिनों में किसी प्रकार की कठिनाई होने से संबंधित शिक्षक से भी सम्पर्क करना हितकर रहता है। अत: शिक्षक से संवाद बनाये रखना आवश्यक है।

दिनचर्या में नहीं करें अत्यधिक बदलाव

दिनचर्या में अत्यधिक बदलाव नहीं करना चाहिए। क्योंकि अचानक बदलाव मानसिक तनाव को बढ़ावा देता है। तनावमुक्त रहने के लिए कुछ समय रिलेक्स भी होना जस्री है।

Updated on:
14 Mar 2020 08:38 pm
Published on:
15 Mar 2020 06:31 am