बीकानेर

राजपरिवार से मिली अनुमति, सावा थापन धनतेरस को

पुष्करणा सावा - राजमाता सुशीला कुमारी ने पुष्करणा सावे के लिए की मंगल कामना  
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2021, 7:32 PM IST
राजपरिवार से मिली अनुमति, सावा थापन धनतेरस को
राजपरिवार से मिली अनुमति, सावा थापन धनतेरस को

बीकानेर. पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक सावा धनतेरस के दिन थापन होगा। इस दिन सामूहिक विवाह और यज्ञोपवित संस्कार के मांगलिक कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा होगी। सावा 18 फरवरी को होगा। इसका निर्धारण दशहरा के दिन समाज के पंडितों, ज्योतिषचार्यो, गणितज्ञों व विद्वानों के बीच हुए शास्त्रार्थ में तय हो चुका है।

रियासतकालीन परम्परा अनुसार शुक्रवार को पुष्करणा सावा समिति के पदाधिकारी तथा लालाणी -कीकाणी व्यास जाति के लोग राजमाता सुशीला कुमारी से मिले। परम्परा अनुसार सावा आयोजन की अनुमति मांगी। इस दौरान धनतेरस के दिन होने वाले सावा थापन कार्यक्रम में राजपरिवार प्रतिनिधि के लिए विधायक सिद्धि कुमारी की उपस्थिति का निमंत्रण भी दिया। सुशीला कुमारी ने परम्परानुसार पुष्करणा सावे के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की एवं सावा थापन की विधिवत घोषणा कार्यक्रम के लिए सिद्धि कुमारी के उपस्थित होने की स्वीकृति प्रदान की।

इस अवसर पर सुशीला कुमारी ने पुष्करणा सावा के दिन विवाह करने वाली पुष्करणा कन्याओं को आशीर्वाद दिया व सावा मंगलमय रहे यह कामना की। सावा समिति व कीकाणी -लालाणी व्यास जाति की ओर से नारायण दास व्यास, मक्खन लाल व्यास, गोपाल व्यास, श्रीबल्लभ व्यास, ब्रजेश्वर लाल व्यास, श्रीकांत व्यास, कानू लाल व्यास, बल्भेष व्यास आदि उपस्थित रहे। पूर्व बीकानेर राज परिवार की ओर से इनका स्वागत व सम्मान किया गया।

Published on: