बीकानेर

रेलवे ने होली पर लंबी दूरी की इन ट्रेनों में बढ़ाए कोच

मुसाफिरों की सुविधा के लिए अस्थाई बढ़ोतरी की है। 

2 min read
Feb 28, 2018

होली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में मुसाफिरों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सभी ट्रेनों में भीड़ है। मुसाफिरों को राहत पहुंचाने के लिए कुछ ट्रेनों में रेलवे अतिरिक्त कोच भी लगा रहा है, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की दरकार है। उधर, रेलवे सुरक्षा बल भी सतर्क हो गया है। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जवान चौकसी बरत रहे हैं और डॉग स्क्वॉयड से ट्रेनों की जांच की जा रही है।

इनमें अतिरिक्त कोच
मुसाफिरों की सुविधा के लिए दो जोड़ी ट्रेनों में एक-एक 3 एसी कोच व एक-एक शयनयान कोच, 4 जोडी ट्रेनों में एक-एक 3 एसी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सीआर कुमावत ने बताया कि लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस में लालगढ़ से 1 से 31 मार्च तक और जैसलमेर ? से तीन मार्च से दो अप्रेल तक एक तृतीय एसी श्रेणी कोच, एक शयनयान कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस में जैसलमेर से एक से 31 मार्च और जयपुर से दो मार्च से एक अप्रेल तक एक तृतीय एसी श्रेणी कोच तथा एक शयनयान कोच की अस्थाई बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें

बड़ा बदलाव : रेलवे के नए नियम का वेटिंग टिकट वालों को होगा फायदा, जाने कैसे?

टिकट चैकिंग अभियान
आरपीएफ व रेलवे की वाणिज्य शाखा की टीम इन दिनों लंबी दूरी की ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके लिए टिकट चैकिंग का अभियान चलाया हुआ है।

श्रीगंगानगर-हरिद्वार में एसी कोच बढ़ाया
श्रीगंगानगर-हरिद्वार में एक से 31 मार्च तक एक तृतीय एसी श्रेणी कोच, श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर से दो मार्च से एक अप्रेल तक एवं दिल्ली से तीन मार्च से दो अप्रेल तक एक तृतीय एसी कोच अस्थाई रूप से बढ़ाया जाएगा। बीकानेर-दादर एक्सप्रेस में बीकानेर से तीन से 13 मार्च तक एवं दादर से चार से 14 मार्च तक एक तृतीय एसी श्रेणी अस्थाई कोच बढ़ेगा।

1 मार्च को जोधपुर तक जाएगी अहमदाबाद बस
होली के दिन एक मार्च को अहमदाबाद जाने वाली रोडवेज बस का संचालन जोधपुर तक किया जाएगा। वहीं धुलंडी के दिन दोपहर साढ़े 12 बजे तक लंबी दूरी की रोडवेज बसों का संचालन बंद रहेगा। साथ ही बांसवाड़ा व दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन भी बंद रहेगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बसों का संचालन यात्रीभार के आधार पर किया जाएगा।

आगार प्रबंधक इंद्रा गोदारा ने बताया कि एक मार्च को बीकाने से अहदाबाद के बीच चलने वाली रोडवेज की बस का संचालन जोधपुर तक ही किया जाएगा। वहीं दिल्ली के लिए शाम साढ़े छह बजे चलने वाली स्लीपर बस व बांसवाड़ा जाने वाली बसों का संचालन नहीं होगा।

दो को नहीं चलेगी
दो मार्च धुलंडी के दिन बीकानेर से जयपुर, जोधपुर, उदयपुर , जालौर, दिल्ली, अहमदाबाद, बांसवाड़ा सहित अन्य जिलों में जाने वाली बसों का संचालन दोपहर 12.30 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बसों का संचालन यात्रीभार के आधार पर ही किया जाएगा।

चलाई अतिरिक्त बस
इन दिनों यात्राीभार को देखते हुए रोडवेज आगार प्रबंधन ने अहमदाबाद के लिए 26 व 27 फरवरी को अतिरिक्त बसें चलाई। इससे रोडवेज के राजस्व में वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें

गजब जब चलती ट्रेन से बोगी छोड़ कर इंजन हुआ रवाना तो यात्रियों ने किया हंगामा, रेलवे में मचा हड़कंप
Published on:
28 Feb 2018 08:37 am
Also Read
View All