बीकानेर

वीडियो : बीकानेर शहर में रिमझिम बरसे मेघ, मौसम हुआ सुहावना

बीकानेर शहर में मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 7:46 AM IST
Feature image

बीकानेर. बीकानेर शहर में मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे। गर्मी से निजात मिला। पिछले तीन दिन में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात के बाद सुबह से ही बादल छाए।

बारिश से पिछले दो दिनों में दिन का तापमान आठ डिग्री गिर गया, जिससे शहरवासियों के गर्मी से निजात मिली है। ठंडी हवा ने शहरवासियों को सुकून दिया। इससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम खुशगवार होने से सुबह ही पार्कों में चहल-पहल दिखाई दी।

बज्जू में भी सुबह से रिमझिम

बज्जू क्षेत्र में भी पिछले एक घंटे से रिमझिम बारिश का दौर जारी है।रात भर से आसमान में काले बादल छाए रहे और सुबह बारिश का दौर शुरू हो गया।दूसरी और महाजन सहित आसपास के क्षेत्र में भी सुबह से हो रही बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया।

Published on: