बीकानेर

अब यहां से गायब कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

बीकानेर. जिले में विधानसभा चुनाव शान्तिपूर्ण, सुगमता से सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारी, रिर्टनिंग अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी समय रहते हुए वंचित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुढ़वाएं। प्रथम चरण के प्रशिक्षण की समीक्षा कर अनुपस्थित कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक नोटिस दिए जाएंगे।

2 min read
Oct 28, 2018
राजस्थान का रण : जमानत नहीं बचती फिर भी हर चुनाव के प्रत्याशी


बीकानेर. जिले में विधानसभा चुनाव शान्तिपूर्ण, सुगमता से सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारी, रिर्टनिंग अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी समय रहते हुए वंचित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुढ़वाएं। प्रथम चरण के प्रशिक्षण की समीक्षा कर अनुपस्थित कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक नोटिस दिए जाएंगे।

उन्होंने विधानसभा वार मतदान केन्द्रों में सभी व्यवस्था, मतदान दल प्रशिक्षण, मतदान दल रवानगी स्थल, वाहन उपलब्धता के बारे में प्रकोष्ठ प्रभारियों से जानकारी ली। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि मतदान दल रवानगी के समय यात्राभत्ता प्राप्ति में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक संख्या में लेखा काउन्टर बनाएं जाए। मतदान दलों को इवीएम, वीवीपैट मशीन आसानी से मिले। इसकी सही व्यवस्था हो।

पोस्टल बैलट पेपर प्रकोष्ठ प्रभारी को निर्देश दिए कि मतदान दल कार्मिक, वाहन चालक, खलासी को पोस्टल बैलट पेपर आसानी से उपलब्ध कराए जाएं। दलों को डेण्डर मतपत्र उपलब्ध कराएं। दृष्टिबाधित, दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्था की जाए। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी वाईबी माथुर को निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय पर स्थापित कन्ट्रोल रूम कार्मिकों को ईवीएम, वीवीपैट का प्रायौगिक प्रशिक्षण दिया जाए। मतदान दिवस पर चुनाव में लगे वाहनों की जानकारी भी कन्ट्रोल रूम को दी जाए। रिटर्निंग अधिकारी, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी को निर्देश दिए कि चुनाव सम्बंधी शिकायतों की 24 घन्टे में तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सी-विजिल एप से प्राप्त शिकायत निस्तारण के लिए उडऩदस्ते बनाए जाए। विधानसभा वार चैकपोस्टें बनाई जाए।

निर्वाचन अधिकारी ने देखी व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गुप्ता ने शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज, डूंगर महाविद्यालय में चुनाव से जुड़े कार्यों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। दोनों स्थानों पर मतदान दल रवानगी समय, प्रशिक्षण व्यवस्था देखी। निर्देश दिए कि मतदान दल कार्मिकों के बैठने, छाया, पानी सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुव्यवस्थित रहें। नोखा, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान दल डूंगर कॉलेज से रवाना होंगे। मतदान दलों के लिए वाहन भी इसी महाविद्यालय में उपलब्ध रहेंगे।

राजस्व के साथ चुनाव कार्य भी समय पर करें
जिला कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता ने शनिवार को कलेक्ट्री सभागार में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक ली। इसमें डॉ. गुप्ता ने निर्देश दिए कि चुनाव के साथ-साथ राजस्व कार्यों का भी समय पर निस्तारण किया जाए। उपखण्ड अधिकारी व कुछ तहसीलदार की जिम्मेदारियां और बढ़ गई है। वे नई जिम्मेदारियों के साथ काश्तकारों से सम्बंधित कार्य करते रहें। जमाबंदी लेखन निर्धारित समय सीमा से पहले हो। अगर पटवारी स्तर, कार्यालय में किसी भी स्तर पर विलंब हो रहा है तो जानकारी लेकर काश्तकार का कार्य कर संबंधित पटवारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।राजस्व न्यायालय में लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।

न्यायालय कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं हो। जोधपुर विद्युत वितरण निगम को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यालय, जीएसएस स्थापना के लिए भूआवंटन की कार्रवाई शीघ्र की जाए।उपखंड व तहसीलदार के न्यायालय में मोबाइल टावर स्थापना के बाद भूरूपांतरण के लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। रोडा एक्ट के तहत बकाया ऋ ण वसूली पूरी की जाए।बैठक में एडीएम प्रशासन एएच गोरी, एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा सहित जिले के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

अखंड सुहाग के लिए छलनी से किया चन्द्रदर्शन, देखें तस्वीरें…
Published on:
28 Oct 2018 10:33 am
Also Read
View All