बीकानेर

केंद्रीय मंत्री शेखावत अब फ्लाइट से बीकानेर आएंगे

बीकानेर. भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एंव केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार सुबह 7 बजे बीकानेर पहुंचने वाले थे। वे रेल से दिल्ली से बीकानेर आने वाले थे। लेकिन शुक्रवार रात को रेल नहीं पकड़पाने के कारण वे अब फ्लाइट से दिन में बीकानेर पहुंचेगे।
less than 1 minute read
Nov 03, 2018
gajendra singh shekhawat
gajendra singh shekhawat

बीकानेर. भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एंव केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार सुबह 7 बजे बीकानेर पहुंचने वाले थे। वे रेल से दिल्ली से बीकानेर आने वाले थे। लेकिन शुक्रवार रात को रेल नहीं पकड़पाने के कारण वे अब फ्लाइट से दिन में बीकानेर पहुंचेगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की राष्टीय कार्यकारिणी के पास प्रदेश से कुछ सीटों पर टिकट दावेदारों के सिंगल नाम पहुंचे है। जिस पर तीन-तीन नामों के पैनल तैयार करने, पिछले चुनाव में वोट का शेयर सहित अन्य जानकारी जुटानी है। इसके लिए प्रदेश में प्रत्येक जिले में एक-एक वरिष्ठ नेता को भेजा है। गजेन्द्र सिंह यहां होटल वृंदावन में दिनभर ठहरेंगे। इस दौरान वे बीकानेर में गैर राजनीतिक लोगों, संगठन से जुड़े रहे लोगों से बातचीत करेंगे। इसी के आधार पर सभी सात विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी को लेकर अपना सुझाव राष्ट्रीय कार्यकारिणी को देंगे।

घर-घर जाकर दिया पार्टी का संदेश
बीकानेर. बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का महासम्पर्क अभियान को जस्सूसर मंडल के अंत्योदय नगर करणीमाता मंदिर से शुरू किया गया। मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, अभियान के मंडल प्रभारी गौरीशंकर सांखला, दाऊ लाल हर्ष, आइटी सेल संयोजक अविनाश जोशी, विजय आचार्य, मंगलदेव शर्मा, जगदीश सोलंकी, ओबीसी मोर्चा के वीरेंद्र करल ने घर-घर जाकर पार्टी की प्रचार सामग्री का वितरण किया। उधर, किश्मीदेसर में दीपक गहलोत के नेतृत्व में पार्टी का संदेश दिया। भाजपा लालगढ़ मंडल की ओर से इंदिरा गांधी कॉलोनी से महासंपर्क किया गया। इस दौरान भाजपा जिला शहर महामंत्री पाबुदान सिंह राठौड़, मंडल अध्य्क्ष कैलाश बापेऊ, बूथ अध्यक्ष विनोद करोल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मधुशुधन शर्मा, अमरुद्दीन भूटटा,मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

Published on:
03 Nov 2018 10:13 am