6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हनुमान बेनीवाल’ लक्ष्मण तो ‘घनश्याम तिवाड़ी’ निभाएंगे बड़े भाई की भूमिका! जल्द करने वाले हैं प्रत्याशियों की सूची जारी

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Nov 03, 2018

Hanuman Beniwal

जयपुर। भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए ghanshyam tiwari और hanuman beniwal की जोड़ी पूरी तैयारी में जुटी है। पूरे राज्य में दोनों प्रमुख दलों को टक्कर दी जा सके, इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। कहा जा रहा है कि घनश्याम तिवाड़ी बड़े भाई और हनुमान लक्ष्मण भी भूमिका निभा सकते हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर भी दोनों दलों में कोई मतभेद नहीं है। गठबंधन में शामिल होने वाले अन्य दलों को भी पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनके अनुरूप सीटें भी दी जाएंगी। 20 से 30 सीटें अन्य साथियों के लिए छोड़ी जाएंगी।

तिवाड़ी का कहना है कि 10 नवम्बर को चुनाव समिति की बैठक है। इस दिन या फिर आगे प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। खासतौर पर नागौर, शेखावटी और मारवाड़ के जाट बाहुल्य सीटों पर माना जाता है। वहीं तिवाड़ी जयपुर, सीकर, अलवर क्षेत्र में प्रभावशाली भूमिका निभा सक ते हैं।


इधर... पांच बड़े नेताओं को प्रदेश में उतारा
प्रदेश में बसपा सधी हुई चाल चल रही है। उसने पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम दिए हैं। इसके साथ ही पांच बड़े नेताओं को प्रदेश में उतार रखा है। बसपा प्रदेश में अपना वजूद कायम रखने के लिए दलित-मुस्लिम कार्ड खेलने की ओर बढ़ रही है। बसपा में मायावती के बाद पार्टी में सबसे ताकतवर माने जाने वाले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम पिछले कई दिनों से राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं। वह जाटव समाज से आते हैं, जबकि मुस्लिम चेहरे के रूप में राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली को उनके साथ राजस्थान में भेज रखा है। उत्तर प्रदेश सीमा से सटे धौलपुर, करौली, भरतपुर, अलवर जिलों की कई सीटों पर अनुसूचित जाति, जनजाति और मुस्लिम समुदाय के वोट अच्छी तादाद में हैं। बसपा इनको लुभाने के प्रयास में इन दोनों नेताओं को इन क्षेत्रों में अधिक खपा रही है। इनके अलावा कर्नाटक में जेडीएस से बसपा के गठबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यसभा सासंद अशोक सिद्धार्थ भी प्रदेश में दौर कर रहे हैं।