
नोखा. यहां पेट्रोल पम्प पर मंगलवार रात समर्थकों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने कहा कि अशोक गहलोत के बुलावे पर दिल्ली गए थे। वे ना कांग्रेस में जा रहे है और ना ही भाजपा में। उनके पिता कन्हैयालाल झंवर नोखा से ही चुनाव लड़ेंगे। बत्तीस घंटे की लगातार यात्रा कर लौटे है। बाद में पास खड़े कन्हैयालाल ने भी नोखा से विकास मंच के बैनर तले चुनाव लडऩे की बात दोहराई। इसी के साथ समर्थकों ने जिंदाबाज के नारे लगाकर घोषणा का स्वागत किया।
पहले भाजपा फिर कांग्रेस की अटकलें
कई दिनों से कन्हैयालाल झंवर के भाजपा और कांग्रेस में से किसी के पाले में जाने की अटकले लग रही थी। झंवर भी दिल्ली और जयपुर गए थे, जिससे इन बातों को बल मिला कि वह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिले है और फिर अशोक गहलोत से मुलाकात की बातें सामने आने लगी। परन्तु मंगलवार रात झंवर ने साफ कर दिया कि वह ना कांग्रेस में जा रहे है और ना ही भाजपा में।