बीकानेर

‘हमराह’ में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश, मतदान की ली शपथ

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका के बीकानेर को स्वस्थ बनाने और लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने के अभियान में 'हमराह' बनें शहरवासी। रविवार सुबह 7 बजे स्थानीय लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में एक ओर स्वास्थ्य की जांच कराते लोग, मतदान की प्रेरणा देते लोग, खेलों का महत्व परिभाषित करते खिलाड़ी, शारीरिक अभ्यास से खुद को फिट करने की ललक, अलग-अलग विधाओं से फिट रहने के तरीके अपनाते युवाओं की टोलियां दिखाई दी। साथ ही 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए नागरिकों को जागरूक भी किया गया।
less than 1 minute read
Nov 18, 2018
rajasthan patrika hamrah

लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में बीकाणावासी योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनने के लिए 'हमराह; बनें। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक श्री रतन तम्बोली विभिन्न आसनों से शारीरिक व्याधियों के निवारण के बारे में बताया। साथ ही सभी नागरिकों को एक साथ योग भी करवाया। पार्क में आने वाले लोगो ने अपनी पसंद और शारीरिक क्षमताओं के अनुसार विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भागीदारी निभाकर 'हमराह' के माध्यम से पूरे शहर को स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया।

इनका रहा सहयोग
'हमराह' के लिए शहर की अग्रणी संस्थाएं लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति, कोठारी हॉस्पिटल, कूडो मार्शल आर्ट, लक्ष्मीनाथ बैडमिंटन क्लब, रोटरी क्लब मरूधरा, महर्षि पतंजलि योग संस्थान, लॉयनेस क्लब, दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट, नमीनाथ जैन मन्दिर प्रन्यास बीकानेर सहयोगी रहे।

Published on:
18 Nov 2018 12:21 pm
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली