बीकानेर

VIDEO : स्वस्थ रहने के लिए शहरवासी आज बने ‘हमराह’

गजनेर रोड डूडी पेट्रोल पंप के पास जवाहर पार्क में बीकाणावासी रविवार सुबह साढ़े छह बजे योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनने के लिए 'हमराह' बने।

less than 1 minute read
ajmerites enjyed in patrika's humrah event
rajasthan patrika humrah

बीकानेर. मैदान में स्वास्थ्य की जांच कराते लोग, दौड़ लगाने का जुनून, खेलों का महत्व परिभाषित करते खिलाड़ी, शारीरिक अभ्यास से खुद को फिट करने की ललक और दिसम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए नागरिकों को जागरूकता का संदेश। यह नजारा था 21 अक्टूबर की सुबह राजस्थान पत्रिका के कार्यक्रम 'हमराह' के आयोजन का।

गजनेर रोड डूडी पेट्रोल पंप के पास जवाहर पार्क में बीकाणावासी रविवार सुबह साढ़े छह बजे योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनने के लिए 'हमराह' बने। इस अवसर पर प्रदेश में 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। योग प्रशिक्षक विभिन्न आसनों से शारीरिक व्याधियों के निवारण के बारे में बताएंगे। साथ ही सभी नागरिकों को एकसाथ योग भी करवाया।

पार्क में मोटापा, मधुमेह, कमर दर्द, एलर्जी, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, कॉलेस्ट्रॉल से लेकर कैंसर तक की बीमारियों का योग एवं प्राणायाम से इलाज बताया गया। साथ ही बच्चों की लंबाई और एकाग्रता बढ़ाने वाले आसन भी विशेषज्ञों ने बताये। पार्क में आने वाले सभी लोग अपनी पसंद और शारीरिक क्षमताओं के अनुसार विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भागीदारी कर 'हमराह' के माध्यम से पूरे शहर को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

इनका रहा सहयोग

'हमराह' के लिए शहर की अग्रणी संस्थाएं भ्रमण पथ महर्षि पतंजलि योग संस्थान एवं पतंजलि योगपीठ, रोटरी क्लब मरुधरा के सभी पदाधिकारी, कोठारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जवाहर पार्क, बीकानेर, संजीवनी फिजियोथैरेपी एंड एक्यूप्रेशर क्लिनिक, ओकीनावन शोरीयन रीयू कराटे फेडरेशन ऑफ बीकानेर, जिला आयुर्वेद विभाग, श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट, एशियन डांस एकेडमी-वी. स्टार, राम मंदिर वॉलीबॉल संस्थान मुख्य सहयोगी रहे।

Published on:
21 Oct 2018 11:02 am