बीकानेर

रोडवेज की ईटीएम मशीनें खराब, जुगाड़ से चल रहा काम

मशीनों से टिकट नहीं बनने के कारण समय ज्यादा लग रहा है। नए परिचालकों को पुरानी पद्धति को समझने में दिक्कत आ रही है।
2 min read
Dec 01, 2017
rajasthan roadways

रोडवेज बसों में टिकट काटने के लिए दी गई मशीनें खराब होने के कारण टिकट काटने के लिए जुगाड़ से काम चलाया जा रहा है। बीकानेर आगार में टिकट काटने की ईटीएम मशीनें लंबे समय से खराब पड़ी है। परिचालकों मजबूरन पुरानी पद्धति (टिकट डायरी) से हाथ से टिकट बनाने पड़ रहे हैं।

इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मशीनों से टिकट नहीं बनने के कारण समय ज्यादा लग रहा है। नए परिचालकों को पुरानी पद्धति को समझने में दिक्कत आ रही है। वहीं दूसरी ओर मशीनें खराब होने कारण टिकट निकालने में त्रुटियां सामने आ रही हैं। इससे उपयुक्त टिकट नहीं बन पा रहे हैं।

गिर रहा यात्री भार
मशीनें खराब रहने का खमियाजा रोडवेज आगार को भुगतना पड़ रहा है। टिकट काटने में होने वाली समस्या के चलते कई बार रास्ते में बसें रोकते नहीं है, इससे यात्री भार गिर रहा है। सूत्रों की माने तो ईटीएम मशीनें खराब
होने के बाद 40 प्रतिशत यात्री भार गिर गया है।

इसके अलावा बसों का शिड्युल भी प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि रोडवेज ने टिकट मशीनें उपलब्ध कराने का काम पीपी मोड पर निजी फर्म को दे रखा है और अनुबंधक कम्पनी की लापरवाही का खामियाजा परिचालकों को भुगतना पड़ रहा है।

किया जा रहा जुगाड
बीकानेर आगार से चलने वाली 122 बसों के लिए १७२ मशीनों की आवश्यकता है जबकि वर्तमान में 115 मशीनें ऑन लाइन हैं, वहीं 31 मशीनें खराब हैं, जिनको मरम्मत करके चलाया जा रहा है। 25 मशीनें एकदम नकारा हो चुकी हैं। जिन्हें जयपुर मुख्यालय भेज दिया है। जो मशीनें काम में ली जा रही हैं, उनको एक-दूसरे के पार्ट या बैट्री निकाल कर जुगाड़ किया जा रहा है।

बीकानेर आगार में ईटीएम शाखा में कर्मचारियों को इनको चालू करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। बार-बार इन मशीनों को खोलकर बैट्री को दबाकर रखना पड़ता है, ताकि वो चल जाएं तो कम्प्यूटर से जुड़ जाए। बसों के शिड्युल के हिसाब से परिचालक ईटीएम लेकर रवाना होते हैं, लेकिन साथ में उन्हें टिकट डायरी भी लेकर चलना पड़ता है, मशीन बीच में ही अटक जाती हैं।

मुख्यालय को कराया अवगत
&कई मशीनें खराब है, कुछ दुरुस्त होकर आ रही है लेकिन नई मशीनें नहीं है। इससे परिचालकों को परेशानी हो रही है। वस्तुस्थिति से मुख्यालय को अवगत करवा दिया है।
रवि सोनी, आगार प्रबंधक

Published on:
01 Dec 2017 12:45 pm
Also Read
View All
CM Bhajanlal : राजस्थान सिविल संहिता-2026 जल्द लाने जा रही राज्य सरकार, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल ने की घोषणा

Bikaner E-Bus Service: स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में ई बसों का संचालन हुआ शुरू, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

सीएम भजनलाल ने बीकानेर में फहराया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण में योगदान की अपील, जानें भाषण की बड़ी बातें

राजस्थान में कब होंगे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले? मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा अपडेट; 50 हजार टीचरों की भर्ती भी जल्द

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 1 लाख 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेते दो रेल अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, 48 करोड़ के टेंडर बिल से जुड़ा है मामला