
बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में खाजूवाला थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में नामजद दोनों आरोपितों को राउंडअप कर लिया है। सीआई विक्रमसिंह चारण के अनुसार पीडि़ता की माता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 29 नवंबर की रात को खाना खाकर घर के सभी सदस्य सो गए।
रात को उसकी पुत्री लघुशंका के लिए घर के चौक में गई। तभी दीवार फांदकर आरोपित मोहन आया और उसने जबरन उसकी पुत्री उठाकर दीवार के पास से अपने साथी विजय कुमार को पकड़ा दिया। इसके बाद दोनों आरोपित उसकी पुत्री को बिना नंबरी गाड़ी में डालकर सिनेमा हॉल की तरफ ले गए। वहां पर बालिका के साथ दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। परिवादिया ने बताया कि रात को उसकी नींद खुली तो उसकी बेटी नहीं थी। इसकी सूचना उसने रात को ही खाजूवाला पुलिस को दे दी।
बदहवास हालत में मिली बालिका
सीआई ने बताया कि बालिका के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों को तलाशी के लिए लगाया गया। इस दरम्यिान अद्र्धरात्रि को सिनेमा हाल के पास बालिका बदहवास हालत में मिली। बालिका ने मोहन व विजय कुमार पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ भादंसं की धारा 450, 366 (क), 376 (घ), 34 आईपीसी, 4,5 (छ)/6 पोक्सो एक्ट 2012 में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक ईस्माईल खां कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को राउंडअप कर लिया है। बालिका का शुक्रवार को मेडिकल मुआयना कराया जाएगा।
निराश्रित पशुओं की लडाई में वाहन क्षतिग्रस्त
निराश्रित पशुओं को रखने की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गुरुवार को अंदरूनी शहर के मूंधड़ा चौक में निराश्रित पशुओं की आपसी लडाई के दौरान कई वाहन चपेट में आए व वाहनों को नुकसान पहुंचा।
क्षेत्रवासी नीलकमल हर्ष ने बताया कि पशुओं की चपेट में आने से उसकी कार को काफी नुकसान पहुंचा व कई दुपहिया वाहन भी चपेट में आए। हर्ष ने निगम महापौर व आयुक्त से निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशाला में डालने की मांग की है।
Published on:
01 Dec 2017 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
