बीकानेर

राजस्थान के हजारों शिक्षकों-कार्मिकों को मिलेगा रुका हुआ वेतन, वित्त विभाग ने जारी किया 1,141.85 करोड़ का बजट

Good News : राजस्थान के हजारों शिक्षकों-कार्मिकों को रुका हुआ वेतन मिलेगा। शिक्षा विभाग में पीडी खातों से वेतन पाने वाले शिक्षकों और कार्मिकों के लिए तीन माह का बजट जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2025, 5:06 PM IST
Rajasthan Thousands of teachers and employees get their pending salary Finance Department has released a budget of Rs 1,141.85 crore
फाइल फोटो पत्रिका

Good News : खुशखबर। राजस्थान के हजारों शिक्षकों-कार्मिकों को रुका हुआ वेतन मिलेगा। शिक्षा विभाग में निजी निक्षेप (पीडी) खातों से वेतन पाने वाले शिक्षकों और कार्मिकों के लिए तीन माह का बजट जारी कर दिया गया है।

कुल 1,141.85 करोड़ का बजट जारी, वित्त विभाग ने दिया आदेश

अब ऐसे कर्मचारियों को जून का रुका हुआ वेतन मिलेगा और साथ ही जुलाई व अगस्त का वेतन भी समय पर मिलने की उम्मीद है। वित्त विभाग की ओर से कुल 1,141.85 करोड़ का बजट जारी किया गया है, जिससे हजारों शिक्षकों को राहत मिलेगी।

अक्सर वेतन में होती है एक से दो माह की देरी

सरकार की ओर से यह बजट तीन-तीन माह के अंतराल में जारी किया जाता है, जिससे अक्सर वेतन में एक से दो माह की देरी होती है। शिक्षकों का कहना है कि यदि सरकार चाहे तो पीडी खातों के बजट को मासिक या वार्षिक रूप से अग्रिम जारी किया जा सकता है, जिससे वेतन भुगतान नियमित हो सके।

Updated on:
9 Jul 2025, 5:06 PM IST
Published on: