5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर की ब्रेन डेड महिला के अंगदान से चार को मिला नया जीवन, पढ़ें यह भावुक स्टोरी

Rajasthan News : अलवर की महिला के अंगों से चार मरीजों को नया जीवन मिला। जयपुर में किडनी, हार्ट का ट्रांसप्लांट किया गया तो लिवर को जोधपुर भेजा गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Jul 2025, 5:11 PM IST

Alwar brain dead woman Four people got a new life read this sentimental story

अलवर की ब्रेन डेड महिला व परिजन व डाक्टर। फोटो पत्रिका

Rajasthan News : अलवर की ब्रेन डेड महिला के अंगदान से चार को नया जीवन मिला। जयपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अलवर जिले के मुंडिया खेड़ा चिकानी निवासी 43 वर्षीय महिला सुमित्रा के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उनके परिजनों ने अंगदान का निर्णय लिया। इस निर्णय के बाद महिला के अंगों से चार मरीजों को नया जीवन मिला।

एसएमएस अस्पताल में हुआ दोनों किडनियों का प्रत्यारोपण

सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि ब्रेन डेड महिला की दोनों किडनियों का प्रत्यारोपण एसएमएस अस्पताल में किया गया है। एक किडनी जोधपुर निवासी 37 वर्षीय मरीज को और दूसरी किडनी जयपुर निवासी 37 वर्षीय पुरुष मरीज को दी गई।

लिवर जोधपुर एम्स भेजा गया

डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि महिला का हृदय भी एसएमएस अस्पताल में भर्ती एक पुरुष मरीज को प्रत्यारोपित किया गया है। जबकि लिवर को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर एम्स भेजा गया, जहां उसका सफल प्रत्यारोपण किया गया।