बीकानेर

घरेलु सामान से बनाई कलात्मक राखियां

Raksha Bandhan festival - राखी बनाने के लिए लघु प्रशिक्षण का आयोजन  
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2020, 12:31 AM IST
घरेलु सामान से बनाई कलात्मक राखियां
घरेलु सामान से बनाई कलात्मक राखियां

बीकानेर. जन शिक्षण संस्थान की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कच्ची बस्ती श्रीरामसर में राखी बनाने के लिए लघु प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जरुरतमंद महिलाओं को घर बैठे ही रोजगार प्राप्त करने और आत्मनिर्भरता के लिए घर में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के सामान से कलात्मक राखियां बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण की मुख्य संदर्भ व्यक्ति सुनीता गहलोत ने प्रशिक्षणार्थियों को सूती और रेशमी धागे, मौली, ऊन, रूद्राक्ष, तुलसी चंदन के दाने, मोती आदि से राखियां बनाने के गुर बताए। कार्यक्रम सहायक उमाशंकर आचार्य के अनुसार जरुरतमंद महिलाएं राखियां बनाकर घर बैठे ही रोजगार प्राप्त कर सकेगी। कार्यक्रम सहायक तलत रियाज के अनुसार संस्थान की ओर से महिलाओं की आत्मनिर्भरता को लेकर अब तक वॉशिंग पाउडर, साबुन, हैण्ड वॉश, कपड़े धोने का लिक्विड, मोमबत्ती और सेनेटाइजर के लिए लघु प्रशिक्षण दिए जा चुके है।

प्रशिक्षण में काजल सोलंकी, पूजा सोलंकी, आरती पुरोहित, मनीषा पंवार, मुस्कान, शोभा गहलोत,खुशबू जीनगर, गीता सोलंकी, प्रीति सोलंकी, कंचन सोलंकी, राधिका गहलोत आदि ने भाग लिया।

Published on: